फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi reviews development works in Gorakhpur

UP News: सीएम योगी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, बोले- कहीं भी सड़क पर स्थापित न हों दुर्गा प्रतिमाएं

Fri, 23 Sep 2022 03:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 23 Sep 2022 03:50 PM IST
सार

सीएम योगी ने त्यौहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने और सतर्क रहने को कहा। साथ ही निर्देश दिया कि सड़क पर दुर्गा प्रतिमा स्थापित न की जाएं। इसके लिए समितियों के साथ बात कर उन्हें सड़क पर मूर्ति स्थापित न करने के लिए तैयार किया जाए।

विज्ञापन
CM Yogi reviews development works in Gorakhpur
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दो दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार शाम गोरखनाथ मंदिर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस  अधिकारियों से दुर्गा पूजा की तैयारियों के बारे में भी जानकारी ली।

विज्ञापन


उन्होंने त्यौहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने और सतर्क रहने को कहा। साथ ही निर्देश दिया कि सड़क पर दुर्गा प्रतिमा स्थापित न की जाएं। इसके लिए समितियों के साथ बात कर उन्हें सड़क पर मूर्ति स्थापित न करने के लिए तैयार किया जाए। कहा कि आवागमन में आमजन को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: जीडीए का दायरा बढ़ेगा, बांसगांव, खजनी, चौरीचौरा, कैंपियरगंज तक होगा विस्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि आपसी सौहार्द बनाने के लिए लोगों से संवाद किया जाए। सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएं। मुख्यमंत्री ने प्रतिमा विसर्जन की तैयारियां करने को भी कहा। कमिश्नर को निर्देश दिए कि विसर्जन मार्ग का निरीक्षण करा लिया जाए और जहां भी सड़क खराब मिले, उसे तत्काल दुरुस्त करा दिया जाए।  बिजली के ढीले तार ठीक कर दिए जाएं और तालाबों और विसर्जन स्थल के आस-पास की सफाई करा ली जाए। सफाई करा ली जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed