{"_id":"627f591f867eac6aac3d807e","slug":"cm-yogi-program-postponed-today-due-to-death-of-president-of-uae","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति के निधन पर प्रदेश में राजकीय शोक, सीएम योगी का कार्यक्रम आज टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति के निधन पर प्रदेश में राजकीय शोक, सीएम योगी का कार्यक्रम आज टला
Sat, 14 May 2022 01:01 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 14 May 2022 01:01 PM IST
सार
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति और अबूधाबी के शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नहयान (73) का शुक्रवार को इंतकाल हो गया था। वह काफी दिन से बीमार थे।
विज्ञापन
संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा और सीएम योगी। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा के निधन पर उत्तर प्रदेश में शनिवार को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। गोरखपुर में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। इसमें सीएम योगी द्वारा 280 करोड़ रुपये की परिजनाओं का लोकार्पण कार्यक्रम शामिल है।
विज्ञापन
बता दें कि सीएम योगी तीन दिवसीय दौरे पर शनिवार को गोरखपुर आने वाले हैं। इसे बाद वह रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति पार्क में 144 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास और जनसभा करने वाले थे। इस साथ ही मुख्यमंत्री 33.16 करोड़ रुपये की लागत वाली ग्रामीण अभियंत्रण विभाग और गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की 40 परियोजनाओं का लोकार्पण करने वाले थे। वहीं 111.33 करोड़ रुपये की लागत वाली आवास विकास परिषद, बाढ़ खंड और लोक निर्माण विभाग की 21 परियोजनाओं का शिलान्यास भी होने वाला था। यह सभी कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि आज राष्ट्रध्वज झुका रहेगा और किसी भी राजकीय कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा। इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति और अबूधाबी के शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नहयान (73) का शुक्रवार को इंतकाल हो गया था। वह काफी दिन से बीमार थे।
विज्ञापन
शेख खलीफा 3 नवंबर 2004 को यूएई के राष्ट्रपति और अबूधाबी के शासक चुने गए थे। इससे पहले उनके पिता शेख जायद बिन सुल्तान अल नहयान राष्ट्रपति थे। 1971 में यूएई के पहले राष्ट्रपति बनने के बाद वह 2 नवंबर 2004 को इंतकाल तक रहे।
1948 में जन्मे शेख खलीफा शेख जायद के बड़े बेटे और अबूधाबी के 16वें शासक थे। अपने शासनकाल में शेख खलीफा ने संघीय और अबूधाबी की सरकार में बड़े बदलाव किए। वर्ष 2008 के आर्थिक संकट के समय उन्होंने यूएई को संकट से उबारने में महती भूमिका निभाई।