फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi pays tribute on death anniversary of Rani Laxmibai of Jhansi

यूपी: सीएम योगी ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, बोले- हर भारतीय की प्रेरणा है आपका बलिदान

Fri, 18 Jun 2021 01:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 18 Jun 2021 01:47 PM IST
सार

अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर रानी लक्ष्मीबाई के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि प्रथम स्वाधीनता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाने वाली महान योद्धा, अद्वितीय तेजस्विता, अद्भुत बलिदान, अदम्य साहस एवं नारी शक्ति की अप्रतिम प्रतीक झांसी की रानी लक्ष्मीबाई जी को उनकी पुण्यतिथि पर कोटिशः श्रद्धांजलि।

विज्ञापन
CM Yogi pays tribute on death anniversary of Rani Laxmibai of Jhansi
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर रानी लक्ष्मीबाई के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि प्रथम स्वाधीनता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाने वाली महान योद्धा, अद्वितीय तेजस्विता, अद्भुत बलिदान, अदम्य साहस एवं नारी शक्ति की अप्रतिम प्रतीक झांसी की रानी लक्ष्मीबाई जी को उनकी पुण्यतिथि पर कोटिशः श्रद्धांजलि। आपका बलिदानी जीवन प्रत्येक भारतीय के लिए महान प्रेरणा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


1858 में आज ही के दिन दिया था बलिदान
बता दें कि देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई का जन्म 18 नवंबर 1828 को हुआ था। उन्होंने 18 जून 1858 को अपना बलिदान दिया। इस दिन को देश रानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस के रूप मनाता है। इतिहास के पन्नों में रानी की वीरगाथा सुनहरे अक्षरों में अंकित है।

अपने जीवन की अंतिम लड़ाई में उन्होंने ऐसी वीरता दिखाई कि अंग्रेज तक उनके कायल हो गए। उनके बलिदानी जीवन से आज भी देश प्रेरणा लेता है। उन्होंने बड़ी वीरता से अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए थे। वह अंतिम सांस तक अंग्रेजों से लड़ती रहीं और अंतत: वीर गति प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed