फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi participated in foundation day of Shri Ram Janaki Hanuman Temple, Gorakhpur, which fulfilled his wish

Gorakhpur News: मनोकामना सिद्ध श्रीरामजानकी हनुमान मंदिर का स्थापना दिवस, CM योगी हुए शामिल

Tue, 27 May 2025 05:38 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 27 May 2025 05:38 PM IST
सार

मनोकामना सिद्ध श्रीरामजानकी हनुमान मंदिर गोरखनाथ मंदिर के मुख्य द्वार के समीप स्थित है। वर्ष 2001 में तत्कालीन गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ जी के सानिध्य में इस मंदिर का जीर्णोद्धार कराकर इसे भव्य स्वरूप दिया गया था। आज इस मंदिर के स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ का आगमन हुआ।

विज्ञापन
CM Yogi participated in foundation day of Shri Ram Janaki Hanuman Temple, Gorakhpur, which fulfilled his wish
स्थापना दिवस में शामिल हुए सीएम योगी, प्रभु श्रीराम जानकी की पूजा की - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को मनोकामना सिद्ध श्रीरामजानकी हनुमान मंदिर के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मंदिर में प्रतिष्ठित देव विग्रहों का दर्शन-पूजन करने के साथ ही उन्होंने मंदिर के ब्रह्मलीन महंत प्रेमदास की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

विज्ञापन


मनोकामना सिद्ध श्रीरामजानकी हनुमान मंदिर गोरखनाथ मंदिर के मुख्य द्वार के समीप स्थित है। वर्ष 2001 में तत्कालीन गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ जी के सानिध्य में इस मंदिर का जीर्णोद्धार कराकर इसे भव्य स्वरूप दिया गया था। आज इस मंदिर के स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ का आगमन हुआ।
विज्ञापन


उन्होंने मंदिर में स्थापित सभी देव विग्रहों का दर्शन और विधिविधान से पूजन किया। इसके साथ ही उन्होंने इस मंदिर के पूर्व महंत गोलोकवासी प्रेमदास की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर काशी से आए जगद्गुरु स्वामी संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा, मनोकामना सिद्ध श्रीरामजानकी हनुमान मंदिर के वर्तमान महंत रामदास, मंदिर के व्यवस्थापक अजय सिंह, अयोध्या से आए जानकीघाट मंदिर के राम बालक दास, कालीबाड़ी के महंत रविंद्र दास, बलराम दास, हरिशंकर दास सहित बड़ी संख्या में साधु-संत उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed