फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM yogi order to close Marriage and any program till 10 PM due to corona

यूपी: शादी, समारोह-कार्यक्रम को लेकर सीएम योगी का नया आदेश, रात 10 बजे के बाद बंद हो पार्टी

Sat, 10 Apr 2021 07:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 10 Apr 2021 07:30 PM IST
सार

कोविड संक्रमण को रोकने के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रशासन को निर्देश
गोरखपुर मंडल की समीक्षा बैठक में बोले सीएम
आरटीपीसीआर जांच की संख्या बढ़ाई जाए
नाइट कर्फ्यू पर डीएम ले सकते हैं फैसला

विज्ञापन
CM yogi order to close Marriage and any program till 10 PM due to corona
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंडल में कोरोना नियंत्रण, कोविड टीकाकरण व इंसेफेलाइटिस उन्मूलन के संबंध में शनिवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मंडलीय समीक्षा बैठक की। सीएम ने कहा कि जिलों में कोविड केस की संख्या का आंकलन कर नाइट कर्फ्यू का निर्णय डीएम ले सकते हैं। जिला प्रशासन ऐसी व्यवस्था बनाए, जिससे कोई भी सार्वजनिक आयोजन, विवाह समारोह या अन्य कार्यक्रम रात 10 बजे तक संपन्न हो जाएं। इसके लिए लोगों को जागरूक करना होगा।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि कोरोना का यह दूसरा फेज पहले चरण की भांति भले ही चुनौतीपूर्ण है। लेकिन इस पर सामूहिक प्रयास से काबू पाने के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार है। कहा कि कोविड जांच में तेजी लाई जाए। आरटीपीसीआर जांच की संख्या बढ़ाई जाए। एक व्यक्ति के संक्रमित मिलने पर कांटैक्ट ट्रेसिंग के आधार पर कम से कम 25 लोगों की जांच कराई जाए। कोरोना जांच और टीकाकरण के लिए सरकार के पास पर्याप्त संसाधन मौजूद हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



निर्देश दिया किकोविड अस्पतालों में बेड की संख्या में कोई कमी नहीं आनी चाहिए। भर्ती मरीजों को सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए, जिससे की कोविड मरीजों का इलाज हो सके। इस मौके पर सांसद रविकिशन शुक्ल, राज्यसभा सदस्य जयप्रकाश निषाद, विधायक बिपिन सिंह, संगीता यादव, शीतल पांडेय, संत प्रसाद, डॉ विमलेश पासवान, मंडलायुक्त जयंत नार्लिकर, डीएम के विजयेंद्र पांडियन, एसएसपी दिनेश कुमार पी, सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ गणेश कुमार आदि मौजूद रहे।

कोविड मरीजों के इलाज में लगाए जाएं एंबुलेंस

सीएम ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में एंटीजन एवं आरटीपीसीआर की जांच निशुल्क होती है। इसमें अगर कही भी कोई शिकायत मिलती है तो संबंधित के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। कहा कि जांच व इलाज में प्राइवेट अस्पताल निर्धारित रेट से अधिक धनराशि लें तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाए। अस्पतालों में उपलब्ध 108 एम्बुलेंस की संख्या में आधे से अधिक कोविड के लिए लगाया जाए, जिससे की कोविड मरीजों को इलाज में असुविधा न हो सके।

गैर राज्यों से आने वाले लोगों की हो हर हाल में जांच
सीएम ने कहा कि महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली, मध्य प्रदेश, केरल, कर्नाटक में कोरोना संक्रमण की स्थिति बेहद गंभीर है। वहां से आने वालों का रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट पर कोविड टेस्टिंग हर हाल में कराया जाए। हर ग्राम पंचायत, वार्डो, नगर निकायों में निगरानी समितियां गठित कर उसे क्रियाशील करते हुए उनकी मदद ली जाए। निगरानी समितियों से निरंतर बातचीत हो। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम में स्वास्थ्य एवं प्रशासन का वरिष्ठ अधिकारी की तैनात हो।

सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ न होने दें
सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ न होने दें, सामाजिक दूरी का अनुपालन, मास्क के प्रयोग की अनिवार्यता पर पूरी नजर रखते हुए कड़ाई से इसका पालन कराया जाए।सीएम ने डीएम और सीएमओ को कोरोना के संबंध में नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए।

 

गोरखपुर मंडल में करीब ढाई हजार सक्रिय केस

मुख्यमंत्री ने गोरखपुर मंडल में कोविड के मामलों, जांच व टीकाकरण की स्थिति की बिंदुवार जानकारी ली। कमिश्नर जयंत नर्लिकर ने सीएम को बताया  कि मंडल में शुक्रवार तक एक्टिव केस की संख्या 2440 है। एक अप्रैल से नौ अप्रैल तक मंडल में एक लाख आठ हजार 183 सैंपलिंग की गई है। इनमें 55676 की जांच आरटीपीसीआर से की गई।

कॉंट्रैक्ट ट्रेसिंग पर भी लगातार फोकस किया जा रहा है। मंडल में इस महीने 2344 पॉजिटिव केसों के सापेक्ष कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग की संख्या 24142 है। मंडल में कुल एक्टिव कंटेंमेंट जोन 196 के तहत 8527 घरों को कवर किया गया है। कोविड मरीजों के सर्वेक्षण हेतु रैपिड रिस्पांस टीमें भी सक्रिय हैं। मंडल के चारों जनपदों में शहरी क्षेत्र में 31 और ग्रामीण क्षेत्र में 116 ऐसी टीमें सक्रिय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed