फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM yogi officials inspected drain being built on Deoria bypass road

गोरखपुर में बोले सीएम योगी: बरसात से पहले करें जलभराव की समस्या का समाधान, नहीं तो होगी कार्रवाई

Sun, 15 May 2022 10:22 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 15 May 2022 10:22 AM IST
सार

गोरखनाथ मंदिर से स्पोर्ट्स कॉलेज चौराहे तक बन रहे फोरलेन के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इस फोरलेन के निर्माण से करीब पांच लाख की आबादी को फायदा मिलेगा। आवागमन की राह आसान हो जाएगी।

विज्ञापन
CM yogi officials inspected drain being built on Deoria bypass road
सीएम योगी के साथ जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को देवरिया बाईपास सड़क के किनारे बन रहे नाले का निर्माण कार्य देखा है। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि बरसात से पहले जलभराव की समस्या का समाधान हो जाना चाहिए। इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि नाला बनाते समय इस बात का ध्यान रखें कि बरसात में इससे जलभराव न हो जाए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने समयबद्ध ढंग से कार्य पूरा करने के साथ ही गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। नाले की सफाई के संबंध में भी उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी। सीएम ने कहा कि बरसात से पहले जलभराव की समस्या का समाधान करने के लिए नाला निर्माण व सफाई कार्य पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


बिजली केबल को अंडरग्राउंड किया जाए। जीडीए द्वारा बनवाए जा रहे नाले से तारामंडल क्षेत्र के करीब आठ किलोमीटर में बसी कॉलोनियों के लोगों को फायदा मिलेगा। इन कॉलोनियों में जलभराव की समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

CM yogi officials inspected drain being built on Deoria bypass road
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

मुख्यमंत्री ने नाला निर्माण की गुणवत्ता पर लिया फीडबैक

देवरिया बाईपास रोड के किनारे निर्माणाधीन नाला का निरीक्षण करने के दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से भी गुणवत्ता के बारे में फीडबैक लिया। निरीक्षण के समय मौजूद कुछ लोगों से मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि नाले के निर्माण से संतुष्ट हैं? इस पर लोगों ने हां में जवाब दिया। कहा कि मुख्यमंत्री जी, नाला बन जाने से तारामंडल क्षेत्र से पानी जल्दी निकल जाएगा। जलभराव नहीं होगा।

मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद कमिश्नर रवि कुमार एनजी और गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के उपाध्यक्ष प्रेमरंजन सिंह से बात कर नाले के विषय में विस्तार से जानकारी ली। जीडीए उपाध्यक्ष ने मानचित्र के माध्यम से नाले की प्रगति व इससे होने वाले फायदे के बारे में बताया। जीडीए ही देवरिया बाईपास रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से लेकर बुद्ध विहार पार्टी सी तक करीब 2450 मीटर नाला व आरसीसी सड़क का निर्माण करा रहा है। इस निर्माण पर करीब नौ करोड़ 24 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

 

CM yogi officials inspected drain being built on Deoria bypass road
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

नाले की गहराई-चौड़ाई भी देखी

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने नाले की गहराई व चौड़ाई भी देखी है। प्रारंभिक बिंदु पर यह नाला 1.2 मीटर चौड़ा और 1.3 मीटर गहरा है, जबकि अंतिम बिंदु पर 1.5 मीटर चौड़ा व करीब 2.5 मीटर गहरा है। जीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में नालों को ढंकने के लिए करीब सात करोड़ रुपये का टेंडर फाइनल कर दिया गया है। नाला शुरू होने के साथ उसे ढंक दिया जाएगा।

बच्चों से मिले, प्यार-दुलार कर खूब पढ़ने को किया प्रेरित

निर्माण कार्यों के निरीक्षण के दौरान सीएम योगी का बाल प्रेम भी दिखा। फोरलेन निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान वह बच्चों को देखकर रुक गए। आत्मीय अंदाज में उनसे मुलाकात की। मुस्कुराते हुए फोरलेन बनने पर होने वाली सहूलियत के बारे में सवाल किया और उन्हें खूब पढ़ने के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों को उपहार स्वरूप टॉफी-चॉकलेट भी भेंट किया। इसी तरह देवरिया बाईपास मार्ग पर नाला निरीक्षण के दौरान भी उन्होंने वहां मौजूद कुछ बच्चों को खूब दुलारा और आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री योगी का स्नेहिल सानिध्य प्राप्त कर दोनों ही बच्चे अभिभूत नजर आए।  

 

CM yogi officials inspected drain being built on Deoria bypass road
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

पांच लाख की आबादी की राह सुगम होगी

वहीं, गोरखनाथ मंदिर से स्पोर्ट्स कॉलेज चौराहे तक बन रहे फोरलेन के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इस फोरलेन के निर्माण से करीब पांच लाख की आबादी को फायदा मिलेगा। आवागमन की राह आसान हो जाएगी। जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। 2.89 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर करीब 25 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान ये रहे मौजूद

फोरलेन एवं नाला निर्माण के निरीक्षण के दौरान सदर लोकसभा क्षेत्र के सांसद रवि किशन, विधायक विपिन सिंह, कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीएम विजय किरन आनंद, जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह समेत कई अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed