फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi met devotees from Gujarat, Chhattisgarh and Bihar

Gorakhpur News: गुजरात, छत्तीसगढ़ और बिहार के श्रद्धालुओं से मिले सीएम योगी

Mon, 20 May 2024 03:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi met devotees from Gujarat, Chhattisgarh and Bihar
गुजरात, छत्तीसगढ़ और बिहार के श्रद्धालुओं से मिले सीएम योगी
विज्ञापन

सीएम को देखते ही लगे जय श्रीराम, हर-हर महादेव के जयकारे
बच्चों को देखकर सीएम ने बुला लिया अपने पास, प्यार-दुलार के साथ गिफ्ट की चॉकलेट

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए दूसरे प्रदेशाें में धुआंधार प्रचार कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह गुजरात, छत्तीसगढ़, बिहार व अन्य प्रांतों के श्रद्धालुओं से मुलाकात की। सीएम ने सभी का हालचाल जाना। सीएम योगी से मिलकर भाव विह्वल श्रद्धालु लगातार जय श्रीराम, हर-हर महादेव और जय योगीजी महाराज के जयकारे लगाते रहे।


शनिवार को महाराष्ट्र में चुनावी रैलियां को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ देर शाम गोरखनाथ मंदिर पहुंचे थे। मंदिर परिसर स्थित अपने आवास में रात्रि विश्राम करने के बाद रविवार सुबह उनकी दिनचर्या परंपरागत रही। महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन करने के बाद उन्होंने अपने ब्रह्मलीन गुरुदेव महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर जाकर मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह मंदिर परिसर के भ्रमण पर निकले। इस दौरान गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने दूसरे राज्यों (छतीसगढ़, बिहार, गुजरात आदि) से आए श्रद्धालुओं के समूह ने जैसे ही मुख्यमंत्री को देखा, उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। मुख्यमंत्री ने उनका कुशल क्षेम जाना। साथ ही यह पूछा कि यहां कोई दिक्कत तो नहीं हो रही है। श्रद्धालुओं के साथ मौजूद उनके बच्चों को अपने पास बुला लिया, सबके माथे पर हाथ फेरकर प्यार-दुलार और आशीर्वाद देने लगे। उन्होंने बच्चों से उनका नाम, उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा, खूब हंसी ठिठोली की और सभी को चॉकलेट देकर विदा किया। सीएम ने मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए गोशाला में गो-सेवा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed