{"_id":"61a47011d61c6d34e4241d37","slug":"cm-yogi-met-children-who-got-cochlear-implant-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी ने डॉक्टरों से की अपील, बोले- मूक बधिर बच्चों को नया जीवन देने के लिए आएं आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी ने डॉक्टरों से की अपील, बोले- मूक बधिर बच्चों को नया जीवन देने के लिए आएं आगे
Mon, 29 Nov 2021 11:45 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:45 AM IST
सार
कॉक्लियर इम्प्लांट कराने वाले बच्चों से मुख्यमंत्री ने की मुलाकात, बच्चों से मुलाकात कर भावुक हुए सीएम योगी आदित्यनाथ।
विज्ञापन
बच्चे को दुलार करते सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुदरती तौर पर जो बच्चे जन्मजात दिव्यांग (जो बच्चे बोल-सुन नहीं सकते) की श्रेणी में आ गए थे उन्हें केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय तथा राज्य सरकार के दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की मदद से नवजीवन मिला है। कॉक्लियर इम्प्लांट के जरिये यह बच्चे न केवल सुन-बोल सकेंगे बल्कि सामान्य बच्चों सा जीवन जीते हुए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ सकेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी रविवार को कॉक्लियर इम्प्लांट कराने वाले बच्चों से मुलाकात की। महानगर के राजदीप ईएनटी हॉस्पिटल में बच्चों को देखकर मुख्यमंत्री बेहद खुश नजर आए। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की मदद से कॉक्लियर इम्प्लांट करने वाले हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. राजेश यादव की सराहना की।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि डॉ. यादव की भांति अन्य चिकित्सक यदि इस तरह के सेवा कार्य में आगे आएं तो बड़ी संख्या में जन्मजात मूक-बधिर बच्चों का कॉक्लियर इम्प्लांट हो सकेगा। सुन व बोल न सकने वाले बच्चे भी सामान्य जीवन जी सकेंगे। केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय के साथ प्रदेश के दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की तरफ से बढ़ाए गए इस कदम से बच्चों के माता-पिता पर कोई आर्थिक बोझ नहीं पड़ता है। यह निशुल्क है। इस योजना से बच्चों के साथ उनके अभिभावकों के चेहरे पर भी खुशी आती है। सीएम ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर अभिभावक अपने बच्चों का इलाज नहीं करा पाते थे, लेकिन सरकार ऐसे लोगों के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
इस बीच मुख्यमंत्री को बताया गया कि 150 बच्चों का कॉक्लियर इम्प्लांट किया गया है। इस दौरान डॉ. एसएम सिन्हा, डॉ. बीबी गुप्ता, डॉ. सुरेश सिंह, डॉ. विक्रांत, डॉ. अंजू जायसवाल, राजेश रंजन, प्रमोद, यतिंदर, सबीर, भगवती व अवनीश सभी को मुख्यमंत्री ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व कॉक्लियर इंप्लांट से लाभान्वित अंशिका, सौरव, मुस्कान, शशांक व नभ्या ने मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। धन्यवाद ज्ञापन राजदीप हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. वाईसी यादव ने किया।
अंशिका के शब्द सुन मुख्यमंत्री हुए भावुक
कॉक्लियर इम्प्लांट कराने के बाद बोलने में सक्षम हुई बच्ची अंशिका जायसवाल ने जब अपने नवजीवन को लेकर भावनाओं को शब्दों का रूप देकर सीएम का स्वागत किया तो वह भावुक हो गए। मुख्यमंत्री ने बच्चों को खूब दुलार किया और आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस बीच आसपास खड़े बच्चों से उनका नाम पूछा। बच्चों ने एक एक कर अपना नाम बताया।