फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM yogi Meeting of BJP Mandal Presidents and Mandal in-charges of Gorakhpur region

गोरखपुर: सीएम योगी ने की घोषणा, 13 नवंबर को अमित शाह करेंगे आजमगढ़ में विश्वविद्यालय का शिलान्यास

Sat, 30 Oct 2021 04:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 30 Oct 2021 04:29 PM IST
सार

सीएम योगी ने गोरखपुर क्षेत्र के भाजपा मंडल अध्यक्षों व मंडल प्रभारियों की बैठक में दिया जीत का मंत्र, बोले- नीयत साफ हो तो नियंता भी नीति को सफल बनाने में देते हैं योगदान।

विज्ञापन
CM yogi Meeting of BJP Mandal Presidents and Mandal in-charges of Gorakhpur region
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि निष्ठा के साथ नीयत साफ हो तो नियंता भी नीति को सफल बनाने में योगदान देते हैं। अयोध्या में जन्मभूमि पर भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का हो रहा निर्माण इसका प्रमाण है। नेतृत्व के प्रति अगाध निष्ठा, साफ नीति-नीयत और संस्थापकों के आदर्शों-मूल्यों का सम्मान करते हुए ही भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शनिवार को गोरखपुर के योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों व मंडल प्रभारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने आजमगढ़ में 13 नवंबर को विश्वविद्यालय के शिलान्यास की घोषणा भी की। बैठक में चुनावी मंत्र देते है सीएम योगी ने कहा कि सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता के बीच मुखर होना होगा।
विज्ञापन


रामभक्तों पर गोली चलवाने वालों के आपराधिक कृत्य उजागर
सीएम योगी ने बैठक के दौरान 30 अक्तूबर 1990 में कारसेवकों पर चलीं गोलियों का जिक्र भी किया। कहा कि 31 वर्ष पूर्व आज ही के दिन श्रीराम मंदिर आंदोलन के दौरान निर्मम और बर्बर गोलीकांड हुआ था। इस घटना की प्रत्येक नागरिक ने निंदा की थी लेकिन सेक्युलरिज्म के नाम पर सामाजिक ताने बाने को छिन्न भिन्न करने वाले मौन थे या तुष्टिकरण की नीति पर चलकर इस घटना को जायज ठहराने का कुत्सित प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 9 नवंबर 2019 को सर्वोच्च न्यायालय ने मंदिर निर्माण के पक्ष में फैसला सुनाया तो 30 अक्तूबर 1990 को रामभक्तों व कारसेवकों पर गोलियां चलवाने वालों का आपराधिक कृत्य भी उजागर हो गया। 2017 से अयोध्या में शुरू किया गया दीपोत्सव अयोध्या धाम की महिमा के सम्मान के साथ ही मंदिर आंदोलन के अमर रामभक्तों को श्रद्धांजलि भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 में देश की जनता ने प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी पर विश्वास किया। 2019 में यह विश्वास फिर दोहराया गया। दुनिया का भारत के प्रति नजरिया बदला। अब तो असंभव कहे जाने वाले कार्य भी हो रहे हैं।

प्रश्नों के प्रदेश का उत्तर प्रदेश नाम सार्थक किया योगी सरकार ने : राधामोहन सिंह

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व यूपी प्रभारी राधामोहन सिंह ने कहा कि 2017 के पहले भी इस राज्य का नाम उत्तर प्रदेश जरूर था लेकिन यह प्रश्नों का प्रदेश बना हुआ था। भ्रष्टाचार, माफिया-गुंडाराज यहां के बड़े प्रश्न थे। इस प्रश्नों का उत्तर तब मिला जब प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में भाजपा की सरकार बनी।

कहा कि योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश का नाम सार्थक किया है। 2017 के पूर्व जिस उत्तर प्रदेश में दंगाइयों को प्रश्रय मिलता था तो अब उनके पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जाते हैं, उनसे हुए नुकसान की वसूली होती है। दंगाइयों से जुड़े प्रश्न का उत्तर मिल गया है। रामभक्तों पर चली गोलियों का उत्तर भी अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण की शुरुआत के साथ मिल गया है।

सियासत ही नहीं अब विकास का रास्ता भी यूपी से ही जाता है : राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
प्रदेश में विकास से आए धारणात्मक बदलाव की भी चर्चा करते बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह ने की। उन्होंने कहा कि पहले कहा जाता था कि देश की सियासत का रास्ता यूपी से होकर जाता है। योगी जी की सरकार ने अब यह साबित किया है कि सिर्फ सियासत ही नहीं, देश के विकास का रास्ता भी यूपी से ही होकर जाता है। कभी देश की छठवें नम्बर की अर्थव्यवस्था वाला उत्तर प्रदेश आज दूसरे नंबर की अर्थव्यवस्था है। कोरोना संकट के दौरान भी उत्तर प्रदेश देश दुनिया के निवेशकों की पहली पसंद बना रहा।

कहा कि योगी और बीजेपी यूपी की आवश्यकता हैं और पूरे देश के लोगों की शुभेच्छा है कि योगी दोबारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें। उन्होंने कहा कि पूर्व की सपा सरकार जहां केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे 20 कृषि विज्ञान केंद्रों को लेने को तैयार नहीं हुई वहीं योगी जी ने सांसद रहते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के लिए 50 एकड़ जमीन दे दी। यही नहीं, जब वह मुख्यमंत्री बने तो पहली ही कैबिनेट में प्रदेश में 20 कृषि विज्ञान केंद्रों को स्वीकृति दी।

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं क्षेत्र संगठन प्रभारी अरविंद मेनन ने कहा कि योगी सरकार में गुंडों और गड्ढों को पाट दिया गया है। उन्होंने चुनाव के लिए बूथ जीता, चुनाव जीता का फॉर्मूला बारीकी से समझाया। साथ ही यह कहते हुए कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा कि कांग्रेस फसली, बसपा नकली, सपा कत्ली और भाजपा असली पार्टी है।

राज्यसभा सदस्य एवं पार्टी के प्रदेश सह चुनाव प्रभारी विवेक ठाकुर ने कहा कि "चुनाव आ रहा है" की सोच की "बजाय चुनाव आ गया है" की भावना के साथ सभी लोगों को पार्टी हित में और तीव्रता से जुट जाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो राजनैतिक चिंतन के साथ सामाजिक चिंतन भी करती है और कोरोना संकट में पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे एक बार फिर साबित किया है। काम किया है और काम के आधार पर ही हम गर्व और आत्मविश्वास के साथ चुनाव में जा रहे हैं।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि मंडल अध्यक्ष व प्रभारी संगठन द्वारा दिए गए लक्ष्यों को प्राप्त करने में जुट जाएं। स्वागत संबोधन भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी अनूप गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सोनकर, प्रदेश मंत्री शकुंतला चौहान, गोरखपुर के प्रभारी अजय सिंह गौतम, गोरखपुर के जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, क्षेत्रीय महामंत्री प्रदीप शुक्ला, सहजानन्द राय, सुनील गुप्ता, विश्वजितांशु सिंह आशु, पुष्पदंत जैन समेत गोरखपुर क्षेत्र के जिलों के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी, 286 मंडलों के अध्यक्ष, प्रभारी, 62 विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed