फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi May Lay Foundation Stone for UPs First Forestry and Horticulture University on November 2

गोरखपुर: दो नवंबर को वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय का शिलान्यास कर सकते हैं सीएम योगी

Tue, 27 Oct 2026 02:09 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Tue, 27 Oct 2026 02:09 PM IST
सार

विश्वविद्यालय में आधुनिक तकनीकों के प्रशिक्षण के साथ कृषि एवं पर्यावरण संबंधी अनुसंधान को भी बढ़ावा दिया जाएगा। निर्माण योजना में प्रशासनिक भवन, दो शैक्षणिक ब्लॉक, केंद्रीय पुस्तकालय और बहुउद्देशीय सभागार शामिल हैं।

विज्ञापन
CM Yogi May Lay Foundation Stone for UPs First Forestry and Horticulture University on November 2
सीएम योगी - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय का शिलान्यास दो नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर सकते हैं। इसके लिए वन विभाग और जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। गोरखपुर के कैंपियरगंज क्षेत्र के भारीबैसी में करीब 50 हेक्टेयर (123.55 एकड़) भूमि पर बनने वाले इस विश्वविद्यालय पर 491 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने का अनुमान है। इसे दो साल में तैयार करने का लक्ष्य है।

विज्ञापन


शैक्षणिक परिदृश्य को मिलेगा नया विस्तार
विश्वविद्यालय की स्थापना से गोरखपुर के शैक्षणिक परिदृश्य को नया विस्तार मिलेगा। यहां वानिकी एवं औद्यानिकी, वन्यजीव संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, एग्रोफॉरेस्ट्री, फल एवं बागवानी जैसे विषयों की पढ़ाई होगी। विद्यार्थियों को बीएससी, एमएससी, पीएचडी और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के माध्यम से उच्च शिक्षा और शोध के अवसर मिलेंगे।

विज्ञापन

प्रभागीय वनाधिकारी शुभम सिंह के अनुसार, विश्वविद्यालय में आधुनिक तकनीकों के प्रशिक्षण के साथ कृषि एवं पर्यावरण संबंधी अनुसंधान को भी बढ़ावा दिया जाएगा। निर्माण योजना में प्रशासनिक भवन, दो शैक्षणिक ब्लॉक, केंद्रीय पुस्तकालय और बहुउद्देशीय सभागार शामिल हैं। इसके अलावा 895 विद्यार्थियों की क्षमता वाला छात्रावास, 401 आवासीय यूनिट, किसान कल्याण केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र और अतिथि गृह भी बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed