फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi launched Communicable Disease Control and Dastak Abhiyan

बस्ती: सीएम योगी ने संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान का किया शुभारंभ, बोले- कोरोना मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा

Tue, 19 Oct 2021 03:42 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Tue, 19 Oct 2021 03:42 PM IST
सार

मुख्यमंत्री यूपी के कोरोना नियंत्रण के मॉडल की उपलब्धि को रेखांकित करते हुए कहा कि अब आठ करोड़ टेस्ट और बारह करोड़ डोज टीका लग चुका है। आने वाला समय पर्व और त्योहारों का है। दीपावली और छठ पर बड़ी संख्या में लोग विभिन्न प्रांतों से आएंगे।

विज्ञापन
CM Yogi launched Communicable Disease Control and Dastak Abhiyan
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बस्ती जिले का दौरा किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोरोना से मृत व्यक्तियों के परिजनों को सरकार पचास हजार रुपये मुआवजा देगी। इसकी कार्यवाही चल रही है। मुख्यमंत्री ने बस्ती जिले से संचारी रोग नियंत्रत्रण व दस्तक अभियान की शुरूआत करते हुए इसकी घोषणा की।

विज्ञापन


भारत रत्न पंडित अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जेई-एईएस व अन्य संचारी बीमारियों के रोकथाम में अभियान की महत्ता को समझाते हुए कहा कि संचारी रोग के लिहाज से पंद्रह नवंबर तक का समय बेहद अहम है। इस दौरान सावधानी बरत कर रोगों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री यूपी के कोरोना नियंत्रण के मॉडल की उपलब्धि को रेखांकित करते हुए कहा कि अब आठ करोड़ टेस्ट और बारह करोड़ डोज टीका लग चुका है। आने वाला समय पर्व और त्योहारों का है। दीपावली और छठ पर बड़ी संख्या में लोग विभिन्न प्रांतों से आएंगे। ऐसे में कोरोना के एक बार फिर फैलने का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सावधानी बरतें। कोविड नियमों का पालन करें और मास्क जरूर लगाएं। कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन ने भी संबोधित किया।


इस मौके पर उद्यान मंत्री श्रीराम चौहान, सांसद हरीश द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, सदर विधायक दयाराम चौधरी, विधायक कप्तानगंज सीएस सीपी शुक्ला, विधायक महादेवा रवि सोनकर, विधायक रुधौली संजय प्रताप जायसवाल, विधायक हर्रैया अजय सिंह व अन्य मौजूद रहे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed