फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Instructions for help of flood affected people in Gorakhpur

Gorakhpur CM Yogi Visit: बाढ़ पीड़ितों की सहायता को लेकर सख्त हुए सीएम योगी, बोले- बाढ़ राहत कार्यों को करें तेज

Mon, 13 Sep 2021 01:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 13 Sep 2021 01:18 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

विज्ञापन
CM Yogi Instructions for help of flood affected people in Gorakhpur
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार दोपहर करीब एक बजे गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ राहत कार्यों, जल भराव वाले क्षेत्रों की स्थिति एवं विकास परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बाढ़ राहत कार्यों को और तेज करने के साथ ही अधिक से अधिक राहत सामग्री बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


संतकबीरनगर से आने के बाद मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर गुरु गोरखनाथ की पूजा-अर्चना की। इसके बाद ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया। फिर अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने उन्हें बाढ़ राहत के लिए अब तक किए गए कार्यों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ राहत कार्यों को और तेज करें। पर्याप्त मात्रा में राहत सामग्री पीड़ितों तक पहुंचाएं। बाढ़ के बाद बीमारियों की आशंका रहती है इसलिए पहले से उपाय किए जाएं। गांवों में साफ-सफाई एवं छिड़काव का काम तेजी से किया जाए।
विज्ञापन


शहर में जलभराव वाले क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि जहां से पानी निकल गया है, वहां साफ-सफाई की जाए और छिड़काव किया जाए। जल जनित बीमारियों से लोगों को बचाने के लिए तैयारी कर ली जाए। मेडिकल रोड पर बने नाले में जल निकासी की व्यवस्था की भी उन्होंने समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द से जल्द ठीक किया जाए। मुख्यमंत्री ने एक-एक कर गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग, गोरखपुर-देवरिया, जेल बाईपास रोड, नौसढ़-पैडलेगंज, जंगल कौड़िया-मोहद्दीपुर एवं मेडिकल कालेज रोड के निर्माण की प्रगति के बारे में जानकारी ली।


डीएम ने सभी परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति के बारे में बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय से पूरा किया जाए। अधिकारियों के साथ बैठक के बाद उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed