फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi inspected the Gaurav Sangrahalaya under construction in Gorakhpur.

Gorakhpur News: सीएम योगी ने कहा, गौरव संग्रहालय में हों वैदिक काल से लेकर स्वतंत्रता आंदोलन तक के दर्शन

Sat, 21 Sep 2024 07:36 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 21 Sep 2024 07:36 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इसकी गैलरियों में वैदिक काल, पुराण काल, उपनिषद काल, रामायण काल, नाथ परम्परा, बुद्व काल और स्वतन्त्रा संग्राम के बारे में पूरी जानकारी प्रदर्शित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गोरखपुर समेत पूर्वांचल की गौरव अनुभूतियों को भी किसी न किसी रूप में इस संग्रहालय में सहेजा जाना चाहिए।

विज्ञापन
CM Yogi inspected the Gaurav Sangrahalaya under construction in Gorakhpur.
निर्माणाधीन गौरव संग्रहालय की जानकारी लेते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार शाम गोरखपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र में निर्माणाधीन गौरव संग्रहालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों का अवलोकन करने के साथ ही इस पूरी परियोजना की विस्तृत जानकारी भी अधिकारियों से ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि यह गौरव संग्रहालय ऐसा होना चाहिए कि इसकी गैलरियों में वैदिक काल से लेकर स्वतंत्रता आंदोलन तक के दर्शन हों।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इसकी गैलरियों में वैदिक काल, पुराण काल, उपनिषद काल, रामायण काल, नाथ परम्परा, बुद्व काल और स्वतन्त्रा संग्राम के बारे में पूरी जानकारी प्रदर्शित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गोरखपुर समेत पूर्वांचल की गौरव अनुभूतियों को भी किसी न किसी रूप में इस संग्रहालय में सहेजा जाना चाहिए। मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान सांसद रविकिशन शुक्ल, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव आदि भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

CM Yogi inspected the Gaurav Sangrahalaya under construction in Gorakhpur.
निर्माणाधीन गौरव संग्रहालय को लेकर अधिकारियों को निर्देशित करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
उल्लेखनीय है कि देश-दुनिया के पर्यटकों के ज्ञानवर्धन और मनोरंजन साथ राष्ट्रीयता से परिपूर्ण विरासत के संरक्षण के लिए गोरखपुर के सिविल लाइंस इलाके में योगी सरकार की तरफ से गौरव संग्रहालय का निर्माण कराया जा रहा है। करीब 21 करोड रुपये की लागत वाले गौरव सग्रहालय का निर्माण 1.60 एकड़ भूमि पर पर्यटन विभाग द्वारा यूपीपीएसीएल यूनिट-29 के माध्यम से कराया जा रहा है।

गोरखपुर की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक समृद्धियों के दृष्टिगत इस संग्रहालय का निर्माण द्वितीय तल तक कराया जाना है, जिसमे टिकट काउंटर, इलेक्ट्रिक रूम, 250 लोगों की क्षमता वाला ऑडिटोरियम, सोवीनीयर शॉप, सर्वर रूम, वर्कशॉप, ओपेन गैलरी, कैफेटेरिया, प्रसाधन, लिफ्ट, सभा कक्ष के साथ परिसर में लगभग तीन दर्जन चारपहिया वाहनों और एवं लगभग सवा सौ दोपहिया वाहनों की पार्किंग की सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed