फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM yogi Inspected four lane from Gorakhnath temple to Sports College and drain being built on Deoria bypass

CM Yogi In Gorakhpur: सीएम योगी ने नाले का किया निरीक्षण, बोले- विकास कार्यों में लापरवाही पर नहीं मिलेगी माफी

Sun, 15 May 2022 10:05 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 15 May 2022 10:05 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर से स्पोर्ट्स कॉलेज तक बन रहे फोरलेन और देवरिया बाईपास पर बन रहे नाले का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि काम में लापरवाही करने पर कोई बहाना भी नहीं चलेगा, सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
CM yogi Inspected four lane from Gorakhnath temple to Sports College and drain being built on Deoria bypass
निरीक्षण करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। माफी नहीं मिलेगी। सख्त कार्रवाई होगी। समय पर काम पूरा नहीं होने पर कोई बहाना भी नहीं चलेगा।  

विज्ञापन


तीन दिवसीय (14-16 मई) दौरे पर शनिवार को गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देर शाम गोरखनाथ मंदिर-स्पोर्ट्स कॉलेज फोरलेन और देवरिया बाईपास के किनारे निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों से कहा कि नाले का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराएं। गुणवत्ता का ध्यान रखें। निर्माण कार्यों में देरी होने पर आवागमन में दिक्कत होती है। दोनों ही परियोजनाएं महत्वपूर्ण हैं। समय से काम पूरा होगा, तभी लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। जलभराव की भी समस्या दूर होगी।  
विज्ञापन


 मुख्यमंत्री ने कहा कि फोरलेन निर्माण के साथ ही बिजली के तारों को अंडरग्राउंड करने की कार्रवाई शुरू की जाए, ताकि बाद में दिक्कतें न आएं। फोरलेन के निर्माण से गोरखपुर का बुनियादी ढांचा और मजबूत होगा। फोरलेन निर्माण के साथ ही देखा जाए कि आसपास के मोहल्लों में जलभराव की समस्या न होने पाए। बिजली के तारों को अंडरग्राउंड करने के साथ फोरलेन पर पर्याप्त पथ प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में कोई खामी नहीं मिलनी चाहिए। गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed