फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi inaugurates GIDA Foundation Day celebrations of Gorakhpur

गीडा स्थापना दिवस: CM योगी ने कहा-निवेशक के साथ एक्सपोर्टर खोजने की जरुरत, देश के हिस्सों में पहुचाएं उत्पाद

Sat, 30 Nov 2024 05:22 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 30 Nov 2024 05:22 PM IST
सार

सीएम योगी शनिवार को गीडा के 35 वें स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन करने के बाद उपस्थित जनसमूह के संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब यूपी के लोग अपने ही प्रदेश में निवेश कर सकता है। इससे रोजगार के अवसर बढ़े हैं और देश की इकोनॉमी में यूपी का योगदान भी बढ़ा है।

विज्ञापन
CM Yogi inaugurates GIDA Foundation Day celebrations of Gorakhpur
सीएम योगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गीडा के स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सुरक्षा के बेहतरीन माहौल, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (कारोबारी सुगमता), शानदार रोड, रेल और एयर कनेक्टिविटी और उद्योगों की मांग के अनुरूप सुदृढ़ लैंड बैंक के चलते आज प्रदेश को 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

विज्ञापन


इतने बड़े पैमाने पर निवेश के धरातल पर उतरने का मतलब है डेढ़ करोड़ (150 लाख) नौजवानों को रोजगार की गारंटी। अब जरूरत है उत्पादों को यहां से बाहर भेजने के लिए एक्सपोर्टर तलाशने की। उत्पादन के साथ-साथ उसकी बिक्री भी अच्छी होने से ही कारोबार नई ऊंचाइयों को छुएगा।
विज्ञापन



सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को पांच ट्रिलियन डॉलर का बनाने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए उत्तर प्रदेश ने 2028-29 तक एक ट्रिलियन डॉलर योगदान देने का संकल्प लिया है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए विकास, रोजगार और निवेश भी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

CM Yogi inaugurates GIDA Foundation Day celebrations of Gorakhpur
गीडा स्थापना दिवस पर सीएम योगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शिक्षा, स्वास्थ्य या उद्योग किसी भी क्षेत्र में किया गया निवेश महत्वपूर्ण है। पूंजी छोटी-बड़ी हो सकती है, लेकिन प्रदेश सरकार निवेश का साहस करने वाले सभी निवेशकों का अभिनंदन करती है। उन्होंने कहा कि हर निवेश विकास का एक मॉडल है। पहले की सरकारें उद्यमियों को निवेश के लिए कोई इंसेंटिव नहीं देती थीं। वर्तमान सरकार बिना किसी बाधा, हस्तक्षेप के या बिना किसी सिफारिश के इंसेंटिव दे रही है।

सीएम ने कहा कि गीडा पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास का प्रमुख स्तंभ बनकर उभरा है। पहले यहां उद्योगों के लिए जमीन नहीं मिलती था, आज 800 एकड़ में इंड्रस्ट्रियल कॉरिडोर और 5500 एकड़ में धुरियापार का औद्योगिक कॉरिडोर बन रहा है।

विस्तृत लैंड बैंक, वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर और शानदार कनेक्टिविटी के साथ यहां निवेश का बेहतरीन माहौल बन गया है। इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड, गैलेंट समूह, अंकुर उद्योग, वरुण ब्रेवरेज, केयान डिस्टलरी, ज्ञान डेयरी, तत्वा प्लास्टिक आदि उद्योगों का उल्लेख करते हुए सीएम ने कहा कि जहां पहले कोई निवेश नहीं करना चाहता था, वहां आज निवेश की झड़ी लग गई है।

उन्होंने बताया कि स्थानीय युवाओं के कौशल विकास के लिए गीडा में नाइलिट का सेंटर भी चल रहा है।

CM Yogi inaugurates GIDA Foundation Day celebrations of Gorakhpur
सीएम योगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जल्द लगाएं उद्योग, प्रशिक्षण भी दें : सीएम
मुख्यमंत्री ने आवंटन पत्र पाने वाले उद्यमियों से अपनी फैक्टरी का निर्माण जल्द शुरू करने का आह्वान करते हुए कहा कि फैक्टरी की जरूरत के लिए गीडा में प्रशिक्षण की भी सुविधा है। नाइलिट से कौशल विकास का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले दो युवाओं को प्रमाण पत्र देते हुए सीएम ने कहा कि युवा यहीं ट्रेनिंग लेकर यहीं नौकरी भी पाएंगे।

पिछले साल ही गीडा ने नाइलिट (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) से एमओयू कर कौशल विकास के लिए 9280 वर्गमीटर का कैंपस, निर्मित भवन के साथ निशुल्क उपलब्ध कराया था। नाइलिट का गीडा कैंपस कौशल विकास का केंद्र बनकर उभरा है। यहां अभी तक 13 पाठ्यक्रमों में 617 युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।

औद्योगिक प्रगति के शिल्पकार हैं सीएम योगी : नंदी
समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और आर्थिक प्रगति के सूत्रधार व शिल्पकार हैं। उत्तर प्रदेश बदहाली के अतीत से खुशहाली के नए दौर में प्रवेश कर चुका है।

सीएम योगी की अगुवाई में समाज का प्रत्येक वर्ग, जनपद परिवर्तन का साक्षी बना है। यूपी की पहचान उस संगम के रूप में हो रही है, जहां सांस्कृतिक, आर्थिक और औद्योगिक प्रगति का मिलन हो रहा है।

CM Yogi inaugurates GIDA Foundation Day celebrations of Gorakhpur
गीडा स्थापना दिवस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

208 करोड़ की परियाजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण किया
गीडा के 35वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गीडा के कई सेक्टरों में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट से जुड़ी कुल 209 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी। इसमें 123 करोड़ रुपये के कार्यों का शिलान्यास तथा 86 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण शामिल था।

शिलान्यास की परियोजनाओं में 94 करोड़ के सिविल और 29 करोड़ रुपये के विद्युत कार्य हैं। जबकि, लोकार्पण की परियोजनाओं में 72 करोड़ के सिविल और 14 करोड़ रुपये के विद्युत कार्य सम्मिलित हैं।

निवेश पोर्टल पर बढ़ी सुविधाएं
सीएम ने निवेश मित्र पोर्टल पर बढ़ी गीडा की 20 सुविधाओं का भी उद्घाटन किया। इससे उद्यमियों को अपने कार्य में सुगमता होगी। पिछले वर्ष स्थापना दिवस समारोह पर सीएम योगी ने उद्यमियों की सुविधा के लिए ‘गीडा सेवा’ पोर्टल का शुभारंभ किया था। अब निवेश मित्र पोर्टल पर गीडा की 20 सुविधाओं को एकीकृत कर दिया गया है।

वरुण बेवरेज, ब्रिटानिया समेत 10 उद्यमियों को मिला इंसेंटिव
समारोह में मुख्यमंत्री ने वरुण बेवरेजेज, गैलेंट इस्पात, एसएलएमजी बेवरेजेज, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, जेके सीमेंट्स, श्री सीमेंट, आरसीसीपीएल प्राइवेट लिमिटेड, स्पर्श इंडस्ट्रीज, सैमसंग इंडिया और एलजी के प्रतिनिधियों को इंसेंटिव राशि का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया।

इन्हें मिला भूखंड
एपीएल अपोलो ट्यूब्स लिमिटेड, ग्रीनटेक(कोकाकोला), मॉडर्न पैकेजिंग, विशाल वीडियो एंड अप्लायंसेज और एसएस एसोसिएट्स को भूखंड आवंटन का प्रमाण पत्र दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed