फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi inaugurated Gorakhnath police station in Gorakhpur

Gorakhpur: सीएम योगी ने किया गोरखनाथ पुलिस स्टेशन का उद्घाटन, ये है यूपी का पहला बहुमंजिला थाना

Mon, 03 Jul 2023 05:11 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 03 Jul 2023 05:11 PM IST
सार

तृतीय तल पर कुल 40 कांस्टेबल की क्षमता वाले तीन अलग-अलग बैरक, मेल सब इंस्पेक्टर केबिन, मेल-फीमेल टॉयलेट ब्लॉक बनाया गया है। 

विज्ञापन
CM Yogi inaugurated Gorakhnath police station in Gorakhpur
सीएम योगी - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर में गोरखनाथ पुलिस स्टेशन का उद्घाटन किया। जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ थाना का नवनिर्मित प्रशासनिक भवन, संभवतः प्रदेश का पहला बहुमंजिला थाना है, जो सेंट्रलाइज्ड एयर कंडीशंड है। 17 करोड़ 10 लाख 94 हजार रुपये की लागत से बना गोरखनाथ थाने का प्रशासनिक भवन बेसमेंट, भूतल और तीन मंजिल तक विस्तारित है। इसका बेसमेंट एरिया पार्किंग के लिए है।
विज्ञापन

भूतल पर फीमेल हेल्पडेस्क, पूछताछ व स्वागत कक्ष, एसएचओ रूम, मालखाना, पुरुष लॉकअप, महिला लॉकअप, शस्त्रागार, कार्यालय, इंट्रोगेशन रूम, मेल-फीमेल टॉयलेट ब्लॉक बनाया गया है। प्रथम तल पर विवेचना कक्ष, सीसीटीएनएस रूम, मीटिंग हाल, फीमेल सब इंस्पेक्टर केबिन व मेल-फीमेल टॉयलेट ब्लॉक स्थित है। द्वितीय तल पर किचेन, मेल सब इंस्पेक्टर केबिन, वाशिंग लॉबी, पैंट्री युक्त डायनिंग हाल तथा मेल-फीमेल टॉयलेट ब्लॉक की सुविधा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तृतीय तल पर कुल 40 कांस्टेबल की क्षमता वाले तीन अलग-अलग बैरक, मेल सब इंस्पेक्टर केबिन, मेल-फीमेल टॉयलेट ब्लॉक बनाया गया है। एम्स थाना जनपद के नवसृजित थानों में से एक है। भूतल व दो मंजिल तक निर्मित एम्स थाना के प्रशासनिक भवन पर 5 करोड़ 41 लाख 95 हजार रुपये की लागत आई है। भूतल पर स्वागत कक्ष, टॉयलेट सुविधायुक्त शिकायत कक्ष, टॉयलेट सुविधायुक्त एसओ रूम, एसआई रूम, स्टाफ रूम, मेल लॉकअप, फीमेल लॉकअप, मालखाना, कार्यालय, मेल-फीमेल टॉयलेट ब्लॉक बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed