गोरखपुर में बोले सीएम योगी: गीडा से धुरियापार तक बन जाएगा औद्योगिक गलियारा, निवेशकों को सौंपा आवंटन पत्र
गीडा की स्थापना 34 वर्ष पहले 30 नवंबर 1989 को हुई थी। वर्तमान में 33 सेक्टर में विकसित गीडा क्षेत्र में 600 से अधिक छोटी-बड़ी औद्योगिक इकाइयां चल रही हैं। फरवरी में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में गोरखपुर को पौने दो लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस दौरान उन्होंने कहा कि गीडा से धुरियापार तक औद्योगिक गलियारा बनाया जा रहा है। पहले यूपी निवेशक आने से कतराते थे, अब वे बेखौफ आते हैं। गोरखपुर के गीडा में उद्योग लगाने से लोगों को रोजगार भी मिल रहा है।
गीडा की स्थापना 34 वर्ष पहले 30 नवंबर 1989 को हुई थी। वर्तमान में 33 सेक्टर में विकसित गीडा क्षेत्र में 600 से अधिक छोटी-बड़ी औद्योगिक इकाइयां चल रही हैं। फरवरी में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में गोरखपुर को पौने दो लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले।
अब तक 550 करोड़ रुपये के निवेश वाले अंकुर उद्योग के सरिया प्लांट का उद्घाटन, 118 करोड़ रुपये के निवेश वाली ज्ञान डेयरी की यूनिट, तत्वा प्लास्टिक की 110 करोड़ रुपये निवेश वाली पाइप फैक्ट्री का उद्घाटन हो चुका है। इसके अलावा 1100 करोड़ रुपये से बन रहे पेप्सिको कंपनी और 1200 करोड़ रुपये वाली केयान डिस्टलरी के एथेनॉल व डिस्टलरी प्लांट का भी शिलान्यास मुख्यमंत्री कर चुके हैं।