फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi in Gorakhpur: Inaugurated Five Star Hotel Courtyard By Marriott

UP News: सीएम योगी ने किया पांच सितारा होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट का उद्घाटन, बोले- दिख रहा विकास का नया दौर

Sat, 16 Dec 2023 12:50 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 16 Dec 2023 12:50 PM IST
सार

CM Yogi Gorakhpur Visit : मुख्यमंत्री शुक्रवार को रामगढ़ताल के सामने बने पांच सितारा होटल ''कोर्टयार्ड बाय मैरियट'' का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस होटल के स्टाॅफ भी विभिन्न राज्यों से आए हैं।

विज्ञापन
CM Yogi in Gorakhpur: Inaugurated Five Star Hotel Courtyard By Marriott
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब सुरक्षा का वातावरण बेहतर होता है तो विकास का नया दौर दिखाई पड़ता है। उसके साथ निवेश बढ़ता है और सुशासन जमीनी धरातल पर दिखाई देता है। इससे नौजवानों को भी घर के पास ही रोजगार मिलता है। आज गोरखपुर में फाइव स्टार होटल के साथ क्रूज सेवा का भी शुभारंभ हो रहा है। सरकार का संकल्प है कि यहां के नौजवानों को नौकरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शुक्रवार को रामगढ़ताल के सामने बने पांच सितारा होटल ''कोर्टयार्ड बाय मैरियट'' का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस होटल के स्टाॅफ भी विभिन्न राज्यों से आए हैं। इससे पता चलता है कि अब गोरखपुर स्थानीय युवाओं के साथ-साथ देश के अन्य कुशल कार्य बल को रोजगार देने का माध्यम बन रहा है।
विज्ञापन


होटल के निर्माण की कार्यदायी संस्था को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्था ने पर्यटन विभाग की नीति का लाभ उठाते हुए इस फाइव स्टार होटल को जमीनी धरातल पर उतारने का काम किया है। आज से 10 वर्ष पहले गोरखपुर उजाड़ की अवस्था में था। उनके शासन में आने के बाद पर्यटन विभाग के जर्जर भवन में इस होटल के निर्माण की कार्यवाही शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में प्रदेश में कानून के राज के कारण निवेश का बेहतरीन माहौल बन गया है। इस अवसर पर सांसद रविकिशन शुक्ल, कमलेश पासवान, विधायक राजेश त्रिपाठी, विपिन सिंह, प्रदीप शुक्ला, डॉ. विमलेश पासवान, महेन्द्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

शीर्ष तीन अर्थव्यवस्था में शामिल होने की तरफ बढ़ रहा भारत
सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की एक बड़ी ताकत बन रहा है। वर्ष 2027 तक भारत को दुनिया के शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करने के लक्ष्य के लिए आगे बढ़ रहे हैं। आज अयोध्या में एक नई अयोध्या के दर्शन हो रहे हैं। वहां दो दर्जन फाइव स्टार होटल के प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं और कुछ पर कार्य भी चल रहा है।

उन्होंने कहा कि वह उत्तर प्रदेश जहां कोई आना नहीं चाहता था, आज वहां होटल, अवसंरचना, कनेक्टविटी के क्षेत्र में विश्व का हर निवेशक निवेश करना चाहता है। वे गोरखपुर, अयोध्या, लखनऊ और वाराणसी जैसे शहरों में कार्य करना चाहते हैं।

होटल में स्थानीय उत्पाद के बारे में भी कराएं अवगत
मुख्यमंत्री ने होटल ग्रुप से अपील की कि वे होटल में प्रदेश के स्थानीय उत्पाद के बारे में भी पर्यटकों को अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी पीएम मोदी के वोकल फार लोकल के आह्वान के क्रम में वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट के रूप में प्रत्येक जिले के एक प्रोडक्ट को पहचान दे रही है।

आज उत्तर प्रदेश एक्सपोर्ट हब के रूप में दो लाख करोड़ रुपये के लोकल प्रोडक्ट का एक्सपोर्ट कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का अमेजन एवं अन्य ऐसी संस्थाओं से एमओयू है, जिसके माध्यम से इन उत्पादों की ऑनलाइन डिलिवरी हो सकती है। ये सुविधाएं रोजगार सृजन में भी मदद करेंगी।
 

इंवेस्टर्स समिट में निवेश से 1.10 करोड़ युवाओं को मिलेगी नौकरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश नए भारत का नया प्रदेश बन चुका है। यह भारत की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। विगत फरवरी माह में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इससे एक करोड़ 10 लाख युवाओं को नौकरी की गारंटी प्राप्त हुई है। ये प्रस्ताव हर जनपद के लिए प्राप्त हुए हैं। उसी प्रस्ताव के क्रम में पर्यटन नीति के अंतर्गत होटल बन रहे हैं।

बुंदेलखंड में 31 किले होटल के रूप में हो सकते हैं विकसित
मुख्यमंत्री ने कहा कि ये होटल ग्रुप प्रदेश सरकार की ओर से शुरू हेरिटेज होटल निर्माण की नई श्रृंखला में भी जुड़कर होटल निर्माण कर पर्यटन के विकास में जुड़कर अपना योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में लगभग 31 ऐसे किले हैं, जिनको होटल के रूप में विकसित करके उस क्षेत्र में पर्यटन को तेजी से बढ़ाया जा सकता है। प्रदेश के अन्य शहरों में भी इस प्रकार की संभावनाएं है। फाइव स्टार होटल के साथ होम स्टे की एक नई व्यवस्था के साथ पर्यटन को आगे बढ़ाया जाए, इससे एक नई संस्कृति के विकास के साथ लोग आकर्षित होंगे और दुनिया गोरखपुर आयेगी।
 

स्थानीय व वैश्विक मेहमानों का रखा गया है ख्याल: अतुल सर्राफ
कोर्टयार्ड बाय मैरियट होटल के एमडी अतुल सर्राफ ने कहा कि शहर की वास्तुकला, गर्मजोशी भरे आतिथ्य और स्वादिष्ट व्यंजनों सहित अन्य विशेषताओं को होटल में ध्यान में रखते हुए स्थानीय निवासी और वैश्विक मेहमानों का खास ख्याल रखा गया है। रेट में मार्केट के बराबर ही रखा गया है।

वह होटल के उद्घाटन से पूर्व पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि होटल में 97 आधुनिक और सुसज्जित कमरे मौजूद हैं, जिनमें 60 वर्ग मीटर वाले आठ आलीशान सुइट शामिल हैं। ये एक फ्लैट स्क्रीन टेलीविजन, एक आरामदायक वर्क डेस्क और हाई-स्पीड इंटरनेट एक्सेस सहित कई सुख-सुविधाओं से लैस हैं। आधुनिक डिजाइन और कार्यक्षमता के खरेपन का एक सबूत यह है कि हर कमरे के लिए सुखदायक सफेद रंग और मटियाली रंगत वाला पैलेट, आंखों को आराम देने के लिए चुना गया है, ताकि होटल के अंदर एक शांत और लुभावना माहौल रचा जा सके। इस अवसर पर जगदीश आनंद, कोर्टयार्ड मैरिएट के अरुण कुमार, प्रसाद राव आदि मौजूद रहे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed