फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM yogi inaugurated and laid foundation stone for development works Gorakhpur and Deoria

यूपी चुनाव 2022: सीएम योगी बोले, पहले जनता डरती थी, अब कांपते हैं माफिया

Mon, 29 Nov 2021 11:33 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर/देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर/देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Mon, 29 Nov 2021 11:33 AM IST
सार

सीएम ने गोरखपुर में 316.17 करोड़ और देवरिया में 200.92 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

विज्ञापन
CM yogi inaugurated and laid foundation stone for development works Gorakhpur and Deoria
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि प्रदेश में पहले माफिया का बोलबाला था। जनता उनके डर के साये में जीती थी, लेकिन अब समय बदल चुका है। अब लोगों को डराने वाले माफिया खुद कांप रहे हैं। पुलिस उनके पीछे पड़ी है और उनके घर पर बुलडोजर चल रहे हैं।  

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर में 316.17 करोड़ और देवरिया के भाटपाररानी में 200.92 करोड़ के 412 विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इन मौकों पर जनता को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार माफिया के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर रही है, लेकिन कुछ लोगों को बुरा लग रहा है। ये वही लोग हैं जो माफिया के सरपरस्त हुआ करते थे। ये लोग अब भी उन्हें बचाना चाहते हैं, लेकिन उनका वश नहीं चल रहा। भाजपा सरकार में माफिया को फिर से पनपने का मौका नहीं मिलेगा। आप लोग भी ऐसे लोगों का साथ न दें। चुनाव में भाजपा को जीत दिलाकर बता दें कि जनता कानून-व्यवस्था का राज चाहती है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार सबका विकास कर रही है। उन्होंने कोरोना काल में किए गए कार्यों को गिनाया। कहा कि अब तक तकरीबन 16 करोड़ लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया जा चुका है। यह सभी के सहयोग से संभव हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

देवरिया-कुशीनगर में फिर स्थापित करेंगे चीनी मिलें

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि देवरिया-कुशीनगर चीनी का कटोरा हुआ करता था, लेकिन सपा-बसपा की सरकारों ने प्रदेश की 21 चीनी मिलों को बेच दिया। अब देवरिया-कुशीनगर के जिला प्रशासन को कहा गया है कि वे जमीन उपलब्ध कराएं, ताकि चीनी मिल की स्थापना कराई जा सके।

अब प्रदेश में दंगा नहीं होता
सीएम ने कहा कि सपा-बसपा की सरकार में आए दिन दंगे होते थे। सपा के पांच वर्ष के शासन में देवरिया में ही तीन दंगे हुए। दुर्गा पूजा में लार में दंगा हो जाता था। त्योहार पर भाटपाररानी में तनाव देखने को मिलता था। भटनी में घर फूंक दिए जाते थे। देवरिया जिले के एक कस्बे में तो दंगाई थाना फूंक कर असलहे लूट ले गए थे। तब सरकार पीड़ितों की जगह दंगाइयों के साथ खड़ी होती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होता। पिछले साढ़े चार साल में यूपी में कहीं दंगा नहीं हुआ।

गोरखपुर-बस्ती कमिश्नरी में पांच मेडिकल कॉलेज
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में देश की कमान संभालने के बाद स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन किया। यूपी में आजादी के बाद 70 सालों तक महज 12 मेडिकल कॉलेज थे और 2017 के बाद 2021 तक 33 नए मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। बीआरडी मेडिकल कॉलेज समेत छह पुराने मेडिकल कॉलेजों में सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी गोरखपुर-बस्ती मंडल में अकेले बीआरडी मेडिकल कॉलेज था, लेकिन आज बस्ती, देवरिया, सिद्धार्थनगर में मेडिकल कॉलेज बन गए हैं। कुशीनगर में मेडिकल कॉलेज का पीएम मोदी के हाथों शिलान्यास हो चुका है। अब गोरखपुर-बस्ती कमिश्नरी में पांच मेडिकल कॉलेज हैं।

कोरोना थमते ही कुशीनगर से शुरू हो जाएंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में हाईवे से लेकर एयरपोर्ट तक विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। गोरखपुर एयरपोर्ट से 14 वायु सेवा संचालित है। कुशीनगर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू हो गया है। तीन दिन पूर्व हवाई सेवा शुरू हो गई है। दुनिया में कोरोना पर नियंत्रण होते ही, अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू हो जाएंगी। इन व्यापक विकास कार्यों से पूर्वी उत्तर प्रदेश की तस्वीर तेजी से बदल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed