फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi inaugurated a documentary on eco tourism in Gorakhpur

सीएम योगी ने इको-टूरिज्म पर बनी डॉक्यूमेंट्री का किया लोकार्पण, बोले- 'पर्यटन के लिहाज आगे है यूपी'

Sun, 27 Sep 2020 08:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 27 Sep 2020 08:52 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi inaugurated a documentary on eco tourism in Gorakhpur
डॉक्यूमेंट्री का लोकार्पण करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार इको टूरिज्म को बढ़ावा देगी। सरकार का ग्रामीण पर्यटन के विकास पर विशेष ध्यान है। वन और पर्यटन विभाग मिलकर इको व ग्रामीण पर्यटन को आगे बढ़ाएं। इस क्षेत्र में पर्यटकों को ज्यादा आकर्षित करना है। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इसके जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूपी में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में वन विभाग की इको टूरिज्म पर बनी डॉक्यूमेंट्री का लोकार्पण किया। डॉक्यूमेंट्री फिल्म में गोरखपुर की प्राकृतिक सुंदरता दर्शायी गई है। इस पहल की मुख्यमंत्री ने सराहना की और कहा कि इस बार विश्व पर्यटन दिवस की थीम पर्यटन और ग्रामीण विकास है। आबादी के लिहाज देश का सबसे बड़ा राज्य यूपी है। प्रदेश में धार्मिक के साथ ही इको टूरिज्म की बेहतर संभावनाएं बनी हैं। इसे बढ़ाकर रोजगार के अवसर को बढ़ाना है।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि गोरखपुर में प्राकृतिक झील रामगढ़ ताल इको टूरिज्म का आदर्श उदाहरण है। कुसम्ही जंगल व बुढ़िया माता मंदिर की पहचान भी इको टूरिज्म से है। महराजगंज का सोहगीबरवा, लहरादेवी स्थान व उसके आसपास के क्षेत्र को भी इको टूरिज्म का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा। लखीमपुर खीरी में इको टूरिज्म की बड़ी संभावनाएं हैं। चंदौली में चंद्रप्रभा क्षेत्र विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि टूरिज्म का मतलब सिर्फ पिकनिक स्पॉट नहीं होता है। यह प्रकृति के नजदीक ले जाता है। पर्यटन से रोजगार की संभावनाएं बढ़ती हैं। पर्यटन ऐसा क्षेत्र हैं, जहां रोजगार की सबसे ज्यादा गुंजाइश रहती है।
 

मुंबई के फोटोग्राफ की मदद

वन विभाग ने विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर गोरखपुर-महराजगंज में बनाए गए इको टूरिज्म क्षेत्रों की वीडियोग्राफी कराई थी। मुंबई से आए फोटोग्राफर कौशल से विभिन्न धार्मिक व वन प्रभाग क्षेत्रों की फोटोग्राफी कराई गई थी।

सात मिनट की है डॉक्यूमेंट्री
डीएफओ अविनाश कुमार ने बताया कि सात मिनट की डॉक्यूमेंट्री में गोरखपुर स्थित कुसम्ही जंगल, बुढ़िया माई स्थान, शहीद अशफाक उल्लाह खान प्राणी उद्यान, रामगढ़ झील, परगापुरताल और लेहड़ा देवी मंदिर सहित प्रदेश सरकार की भविष्य की परियोजनाओं का भी जिक्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed