फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi in induction ceremony of newly elected executive committee of Civil Court Bar Association Gorakhpur

गोरखपुर में सीएम योगी का एलान: अधिवक्ताओं को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, देश विरोधी साजिशों पर भी किया आगाह

Tue, 28 Jul 2026 07:54 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Tue, 28 Jul 2026 07:54 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिवक्ताओं को बड़ा आश्वासन देते हुए कहा कि वह, अधिवक्ताओं को कैशलेश इलाज की सुविधा देने के लिए तैयार हैं। इसके लिए एक व्यवस्था बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिवक्ताओं को देश और समाज का सजग प्रहरी बताते हुए आह्वान किया कि वे देश और समाज के खिलाफ होने वाली साजिशों का प्रतिकार करने के लिए चौकन्ना रहें। 
 

विज्ञापन
CM Yogi in induction ceremony of newly elected executive committee of Civil Court Bar Association Gorakhpur
गोरखपुर में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम योगी मंगलवार को बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट गोरखपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के परिचय समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी और आजादी के आंदोलन से लेकर वर्तमान कालखंड में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। सीएम योगी ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र के तीनों स्तम्भ विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका ने एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए और लक्ष्मण रेखा के भीतर संविधान के प्रति निष्ठा से कार्य करते हुए सामान्य नागरिक को लाभान्वित किया है।

विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि न्यायपालिका और अन्य स्तम्भों के बीच संवाद को बढ़ाने में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अधिवक्ता, न्यायपालिका तक नागरिकों की बात पहुंचाने और समाधान निकालने के साथ नागरिक और न्यायपालिका के बीच विश्वास का संबंध बनाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करते हैं। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता सिर्फ मुकदमा नहीं लड़ते बल्कि नागरिकों के विश्वास के प्रतीक होते हैं। वह समाज के विधिक सलाहकार और संविधान के सारथी की भूमिका में होते हैं।  

विज्ञापन
Trending Videos

भारत के प्रति बढ़े आकर्षण को स्वीकार करने को तैयार नहीं कई ताकतें
सीएम योगी ने कहा कि बीते 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत के प्रति जो आकर्षण बढ़ा है उसे कई ताकतें स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत बॉटम फाइव से टॉप फाइव देशों में आ चुका है अब अब टॉप थ्री में आने को तत्पर है। भारत की इस प्रगति यात्रा को रोकने के लिए अनेक षड्यंत्र किए जा रहे हैं। 
 
विज्ञापन

अब अपनी नीति खुद बनाता है भारत और खुद ही नियंता भी 
मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के 70 वर्ष तक हम उन्हें देख रहे थे जिन्होंने हमें गुलाम बनाया था। अब भारत खुद अपनी नीति बनाता है और इन नीतियों का नियंता भी खुद है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया ने गत 12 वर्षों मेंबदलते भारत की तस्वीर को देखा है। इस दौरान देश में आए 360 डिग्री के अंतर के अंतर को देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि 12 वर्ष पूर्व भारत को दुनिया में कमजोर देश, मूल्यों से विमुख देश के रूप में देखा जाता था। गरीबी, बदहाली, अराजकता, भ्रष्टाचार नियति बन चुकी थी। जबकि आज इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के साथ मूल्यों और आदर्शों पर प्रतिबद्ध भारत विरासत का संरक्षण करते हुए एक भारत श्रेष्ठ भारत की यात्रा पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। 
 
विज्ञापन

25 करोड़ की आबादी गरीबी की रेखा से उबरी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा 12 वर्षों में देश की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं का परिणाम है कि 25 करोड़ की आबादी गरीबी की रेखा से उबरकर सामान्य जीवनयापन कर रही है। उन्होंने कहा कि जिसके बारे में कोई सोचता तक नहीं था, आज वह उपलब्धियां देश के सामने हैं। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है, 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान कार्ड से स्वास्थ्य रक्षा का लाभ मिल रहा है, 4 करोड़ लोगों के सरकार की योजना से घर बने, 12 करोड़ घरों में शौचालय बने, 45 करोड़ लोगों के जनधन खाते खुले और 12 करोड़ लोगों को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन मिले। 
 

यूपी में पूरी प्रतिबद्धता से लागू किया कानून का राज
मुख्यमंत्री ने कहा 2017 के पहले कोई यूपी के बारे में अच्छा नहीं बोलता था। यहां के लोगों को बाहर शक की निगाह से देखा जाता था। 2017 में डबल इंजन की सरकार बनने के उन्होंने यूपी में पूरी प्रतिबद्धता से कानून का राज लागू किया। परिणाम है कि यूपी के लोगों से दस कदम की दूरी बनाने वाले अब आगे बढ़कर गले लग जाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी अब कट्टा और बम बनाने के लिए नहीं बल्कि ब्रह्मोस मिसाइल बनाने के लिए जाना जाता है। यह डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर से देश की रक्षा आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को हासिल करने में योगदान देने वाला राज्य बन रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed