गोरखपुर में बोले सीएम योगी: मेडिकल कॉलेज में अगर पहिए होते तो सपा सरकार कहीं और खींच ले जाती
सीएम योगी ने कहा कि आज का नया भारत दुनिया के लिए संकट का साथी है। वैश्विक मंचों पर उसका सम्मान हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ वर्ष का कार्यकाल नए भारत के निर्माण का कार्यकाल रहा है और इसमें उत्तर प्रदेश ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को 2427.63 करोड़ के 692 विकास कार्यों का शिलान्यास और 176.83 करोड़ के 35 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। कहा कि ये जो पत्थर देख रहे हैं, यह गोरखपुर के विकास की उड़ान है। सपा पर हमलावर मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर यहां के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पहिए होते तो सपा सरकार उसे कहीं और खींच ले गई होती।
कहा कि याद करिए, छह वर्ष पूर्व गोरखपुर की क्या स्थिति थी और आज क्या है, यह सभी लोग देख रहे हैं। गोरखपुर से सोनौली, कुशीनगर, वाराणसी, लखनऊ हर तरफ फोरलेन कनेक्टिविटी है। उद्योग लग रहे हैं। रोजगार का सृजन हो रहा है।
दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर में खाद कारखाना चालू हो गया है, रामगढ़ताल अलग ही आभा के साथ चमक रहा है। भटहट में आयुष विश्वविद्यालय बन रहा है। खाद कारखाना परिसर में सैनिक स्कूल का निर्माण हो रहा है। भौवापार में वेटरनरी कॉलेज खुलने जा रहा है।
इसे भी पढ़ें: रजिस्ट्रार पर दुष्कर्म-कुकर्म का केस, धर्म बदलने के लिए दबाव का आरोप
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि 2014 के पूर्व का भारत दुनिया में सीना तानकर नहीं चल पाता था। लेकिन, पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत पूरी दुनिया में सीना तानकर चलता है। पूरी दुनिया उसे सम्मान की दृष्टि से देखती है।
उन्होंने कहा कि आज का नया भारत दुनिया के लिए संकट का साथी है। वैश्विक मंचों पर उसका सम्मान हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ वर्ष का कार्यकाल नए भारत के निर्माण का कार्यकाल रहा है और इसमें उत्तर प्रदेश ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व में हासिल जनहित की कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियों का सिलसिलेवार जिक्र भी किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिष्ठित गांधी शांति पुरस्कार प्राप्त होने पर सनातन साहित्य की विश्व प्रतिष्ठित प्रकाशन संस्था गीता प्रेस और इससे जुड़े सभी न्यासियों, कर्मचारियों व साहित्य प्रेमियों को बधाई दी।
सीएम ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित कर मनोबल बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार को सब लोगों की सहभागिता की अपील की।
इस अवसर पर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक महेंद्र पाल सिंह, विपिन सिंह, फतेह बहादुर सिंह, श्रीराम चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी अनूप गुप्ता, राजेश त्रिपाठी, महेंद्रपाल सिंह, प्रदीप शुक्ल, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें: सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मस्तिष्क केवल योग से ही संभव
भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन मॉडल की पूरी दुनिया में सराहना
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मंच पर लाभार्थियों से उन्होंने पूछा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए उन्हें कितनी धनराशि मिली और किसी को रुपये तो नहीं देने पड़े। लाभार्थियों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में उन्हें 1.20 लाख रुपये आवास के लिए 12 हजार रुपये शौचालय के लिए और 90 दिन की मनरेगा की मजदूरी मिली और किसी ने भी एक रुपये नहीं लिए। नगरीय क्षेत्र में पीएम आवास के लिए 2.5 लाख रुपये लाभार्थियों को मिले। यह भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन का मॉडल है। गरीब कल्याण के इस मॉडल की सराहना दुनिया में हो रही है।
इसे भी पढ़ें: सामूहिक योगाभ्यास में जुटे गोरखपुर के लोग, तस्वीरों में देखें नजारा
भारत में खुशहाली व समृद्धि, पाकिस्तान में दो जून की रोटी के लाले
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। आज का भारत अपने नागरिकों के लिए फ्री टेस्ट, उपचार, वैक्सीन की व्यवस्था करता है। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन देता है। वहीं पाकिस्तान में एक किलो आटा के लिए छीनाझपटी होती है। भारत में खुशहाली व समृद्धि है तो पाकिस्तान में लोग दो जून की रोटी के लिए तरस रहे हैं।
हेल्थ एटीएम की सौगात देकर बताईं खूबियां
समारोह के दौरान सात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (भटहट, सहजनवा, जंगल कौड़िया, पाली, चौरीचौरा, खुटहन व हरनही) पर हेल्थ एटीएम का लोकार्पण करने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन हेल्थ एटीएम की खूबियां भी लोगों को बताईं। उन्होंने कहा कि हेल्थ एटीएम पर 60 प्रकार की जांच की सुविधा होगी। 17 प्रकार की जांच बिना खून के हो जाएगी।
कानून, पढ़ाई, कमाई, दवाई, रोजगार... सब बा
जनसभा में सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि पीएम मोदी के नौ वर्ष का कार्यकाल कमाल, धमाल, बेमिसाल और खुशहाल का पर्याय है। डबल इंजन की सरकार कानून व्यवस्था, पढ़ाई, कमाई, दवाई और रोजगार सब बा। कहा कि गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार मिलने पर कांग्रेसियों को मिर्ची लग गई है। वे हिंदू विरोधी हैं और उनके लोगों के बयान भी उनकी मानसिकता को प्रदर्शित करता है।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर-बस्ती मंडल में 20 लोगों की गर्मी से मौत की आशंका, उल्टी-दस्त के 403 मरीज भर्ती
इन प्रमुख विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण
- जंगल बब्बन मोहनांग-अलगटपुर मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, लागत 17 करोड़ 95 लाख
- सीहापार से घघसरा तक मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, लागत 15 करोड़ 33 लाख
- रामनगर कड़जहां से तरकुलानी रेग्युलेटर मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, लागत 13 करोड़ 55 लाख
- राप्ती नदी के बाएं तट स्थित बढ़या कोठा तटबंध के ग्राम मैनाभागर के समीप किमी 15.700 से 16.300 के मध्य कटाव निरोधक कार्य, लागत 6 करोड़ 93 लाख
- रोहिन नदी के दाएं तट स्थित मखनहां तटबंध के किमी 0.000 से किमी 11.150 के मध्य सुदृढ़ीकरण, टॉप पर ब्रिकसोलिंग रिलेइंग, रॉक टो फिल्टर, टो-फिल्टर, जिओ बैग, बोल्डर पिचिंग कार्य एवं एसीबीएम कार्य, लागत 11 करोड़ 83 लाख
- रोहिन नदी के बाएं तट स्थित माधोपुर तटबंध के किमी 0.000 से किमी 3.600 तक तटबंध का सुदृढ़ीकरण कार्य, लागत 5 करोड़ 57 लाख
- रोहिन नदी के बाएं तट स्थित कुदरिया मानीराम तटबंध के किमी 0.000 से किमी 5.185 तक तटबंध का सुदृढ़ीकरण कार्य, लागत 5 करोड़ 43 लाख
- राप्ती नदी के बाएं तट स्थित बहरीपाथ तटबंध के किमी 0.000 से किमी 5.000 के मध्य ग्राम-मरही के पास कटाव निरोधक कार्य, लागत 7 करोड़ 4 लाख
- गुर्रा नदी के बाएं तट स्थित राजधानी सिलहटा तटबंध के किमी 5.000 से किमी 5.500 तक ग्राम बसुही के पास कटाव निरोधक कार्य, लागत 5 करोड़ 24 लाख
- राप्ती नदी के बाएं तट स्थित मलौनी बांध के किमी 8.100 से किमी 8.500 के मध्य स्थित स्पर के नोज एवं लॉन्चिंग एप्रन का पुनर्स्थापना कार्य, लागत 5 करोड़ 14 लाख
- संकेत राजकीय मूक बधिर विद्यालय गोरखपुर में विद्यालय भवन व आवासीय भवन, लागत 4 करोड़ 68 लाख
- कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय चरगांवा (नार्मल परिसर) में छात्रावास, लागत 1 करोड़ 77 लाख
- कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पाली में छात्रावास, लागत 1 करोड़ 77 लाख
- कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पिपरौली में छात्रावास, लागत 1 करोड़ 77 लाख
- बीआरडी मेडिकल कॉलेज में छात्रावास का जीर्णोद्धार, लागत 4 करोड़ 63 लाख
- गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स स्टेडियम (पैवेलियन) का निर्माण, लागत 4 करोड़ 84 लाख
इन प्रमुख कार्यों का हुआ शिलान्यास
- राप्ती नदी के दाएं तट स्थित बोक्टा बरवार तटबंध के किमी 5.000 से किमी 6.900 के मध्य रिवर साइड में मिर्जापुर स्टोन बोल्डर से स्लोप पिचिंग कार्य, लागत 8 करोड़ 18 लाख
- राप्ती नदी के दाएं तट स्थित बोक्टा बरवार तटबंध के किमी 9.300 से किमी 11.200 के मध्य रिवर साइड में मिर्जापुर स्टोन बोल्डर से स्लोप पिचिंग कार्य, लागत 8 करोड़ 92 लाख
- घाघरा नदी के बाएं तट स्थित खड़कपुर शाहपुर सोपाई तटबंध की सुरक्षा हेतु किमी 10.890 परस्पर का निर्माण कार्य, लागत 5 करोड़ 50 लाख
- घाघरा नदी के बाएं तट स्थित खड़कपुर शाहपुर सोपाई तटबंध की सुरक्षा हेतु किमी 10.620 पर स्पर के निर्माण कार्य, लागत 5 करोड़ 78 लाख
- रोहिन नदी के दाएं तट स्थित मछलीगांव अलगटपुर तटबंध के किमी 0.000 से किमी 19.500 तक तटबंध का सुदृढ़ीकरण कार्य, लागत 6 करोड़ 69 लाख
- चिलुआताल थाने तथा पुलिस लाइन थाने में ट्रांजिट हॉस्टल 2 ब्लॉक (जी+12), लागत 24 करोड़ 95 लाख
- राप्ती नदी के बाएं तट स्थित लहसड़ी रिंग तटबंध के किमी 0.400 से किमी 0.500 तथा किमी 0.800 से किमी 1.010 के मध्य लहसड़ी गांव के निकट बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य, लागत 6 करोड़ 50 लाख
- राप्ती नदी के बाएं तट स्थित मलौनी तटबंध के किमी 23.210 से किमी 23.460 के मध्य छपरा गांव के समीप बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य 6 करोड़ 3 लाख