फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   CM Yogi honored to Farmer who gave land for Link Express in Gorakhpur

चार जिलों के 40 किसान मुख्यमंत्री योगी के हाथों सम्मानित, लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए दी थी जमीन

Sat, 18 Jan 2020 09:29 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Sat, 18 Jan 2020 09:29 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi honored to Farmer who gave land for Link Express in Gorakhpur
किसानों को सम्मानित करते मुख्यमंत्री योगी। - फोटो : amarujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने पूर्वांचल एक्सप्रेस से गोरखपुर को जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन देने वाले 500 किसानों को सम्मानित किया। इनमें गोररखपुर से 175, आजमगढ़ और अंबेडकरनगर के 140-140 और संतकबीरनगर के 45 किसान शामिल हैं। इनमें से सभी जिलों के 10-10 किसानों को मुख्यमंत्री ने खुद अपने हाथों से शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कंपनियों के प्रतिनिधियों से किया अनुबंध का आदान-प्रदान
इस लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण उत्तरप्रदेश एक्सप्रेस-वे इंडस्ट्रियल डेवलेपमेंट अथारिटी (यूपीडा) करा रहा है। वहीं यूपीडा ने इसको बनाने का जिम्मा एप्को इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड और दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड को दिया है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान एप्को इंफ्राटेक के एमडी अमित सिंह और दिलीप बिल्डकॉन के एमडी जयप्रकाश मिश्रा से अनुबंधपत्र का आदान-प्रदान किया।
विज्ञापन


सीएम के हाथों गोरखपुर के ये किसान हुए सम्मानित
आमना बानो, गोरखपुर
उषा सिंह, ग्राम भखरा भगवानपुर सहजनवां
विश्वनाथ, ग्राम एगडंगा खजनी
सीताराम, ग्राम उसरैन खजनी
भागवत, ग्राम भटियारी खजनी
हरिश्चन्द्र, ग्राम अलावलपुर खजनी
कमला सिंह, ग्राम ढढ़ौना खजनी
हनुमान शुक्ल, ग्राम भरोहिया खजनी
पीरमुहम्मद, ग्राम डोहरिया प्राणनाथ खजनी
गिरजाशंकर ओझा, मलॉव खजनी

 

संतकबीरनगर के ये किसान हुए सम्मानित

बलजीत, ग्राम सरैया तिघरा
रामतीरथ, ग्राम बघाड़ लखुआ पाकड़
चंद्रिका यादव, ग्राम सरैया तिघरा
चंद्रेश, ग्राम सरैया तिघरा
राजराम, ग्राम चकदहा तिघरा
राजकुमार उर्फ  रामकुमार, ग्राम चकदहा तिघरा
रोहिणी उर्फ  रोहिनी, ग्राम चकदहा, तिघरा
नागर, ग्राम बघाड़ लखुआ पाकड़
मुंशी, ग्राम बघाड़ लखुआ पाकड़
रामचेत, ग्राम भौवापार तिघरा

आज़मगढ़ के ये किसान  हुए सम्मानित
हरीश चंद्र सिंह, ग्राम जमीन नंदना बूढ़नपुर
चंद्र विजय सिंह, ग्राम जमीन नंदना बूढ़नपुर
कौशिल्या देवी, ग्राम उसरी बूढ़नपुर
शोभावती, ग्राम रिठिया तहसील बूढ़नपुर
रूद्रदेव मिश्र, ग्राम करौंदी मिश्र
मिट्ठू, ग्राम जमीन नंदना बूढ़नपुर
हुबराज, ग्राम गनपतपुर
 हौशिला प्रसाद पांडेय, ग्राम गनपत पुर बुढ़नपुर
 रामअचल, ग्राम चकिया तहसील फू लपुर
जोखन, ग्राम चकिया तहसील फ ूलपुर
 

अंबेडकर नगर के ये किसान सम्मानित हुए

सुभाष सिंह, ग्राम मोहम्मदपुर ओदरपुर
चंद्रमौल सिंह, ग्राम शिवपाल
लालमणि, ग्राम ढाखा
हरिशंकर, ग्राम शाहपुर
संतराम, ग्राम  शिवपाल
सभापति मौर्य, ग्राम चौदह प्रास
विजय नारायण सिंह, ग्राम नेवादा खुर्द
 हरिराम, ग्राम दुल्हुपुर खुर्द
 महेंद्र प्रताप, ग्राम तेंदुआई  कला
कृपाशंकर सिंह, ग्राम कम्हरिया

तहसील, एसएलओ दफ्तर के अफसर-कर्मियों का भी सम्मान
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए समय से कि सानों से यूपीडा के नाम जमीन बैनामा कराने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तहसीलदार, लेखपाल, उप निबंधक रजिस्ट्री, चकबंदी लेखपाल और एसएलओ दफ्तर के अफसरों, कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इनमें सदर तहसीलदार डॉ संजीव कुमार दीक्षित, खजनी के तहसीलदार केशव प्रसाद, नायब तहसीलदार सिकरीगंज सुमित कुमार सिंह, नायब तहसीलदार सदर राधेश्याम गुप्ता, एसएलओ दफ्तर के कनिष्ठ सहायक आशीष कुमार पांडेय समेत 42 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed