फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM yogi honored players in Mahant Digvijaynath Memorial Auditorium in Gorakhpur

यूपी: सीएम योगी से सम्मान पाकर खिलाड़ी गदगद, बोले- मनोबल बढ़ा

Fri, 13 Aug 2021 09:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 13 Aug 2021 09:13 PM IST
सार

गोरखनाथ मंदिर के ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री की व्यस्तता को देखते हुए 75 में से 20 खिलाड़ियों को उनके हाथों सम्मानित किया जाना था।

विज्ञापन
CM yogi honored players in Mahant Digvijaynath Memorial Auditorium in Gorakhpur
सीएम योगी के हाथों सम्मानित होने के बाद उत्साहित खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सम्मान पाकर खिलाड़ी गदगद दिखे। सबने कहा कि इससे मनोबल बढ़ा है। आगे अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली है।  

विज्ञापन


गोरखनाथ मंदिर के ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री की व्यस्तता को देखते हुए 75 में से 20 खिलाड़ियों को उनके हाथों सम्मानित किया जाना था। इसके बाद जब संचालक ने सीएम से संबोधन के लिए अनुरोध किया तो उन्होंने अपनी बात रखने से पहले बाकी 55 खिलाड़ियों को भी मंच पर बुलाने का निर्देश दिया। सीएम ने बाकी खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी प्रेममाया, रंजना श्रीवास्तव व प्रीति दुबे के हाथों सम्मानित कराया। इस दौरान शाबासी देकर और ताली बजाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।  
विज्ञापन


इन खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
समारोह में मुख्यमंत्री ने राष्ट्र और राज्य स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रशस्तिपत्र, स्मृति चिह्न और ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में गोरखपुर मंडल के अमरनाथ यादव, आशुतोष तिवारी, विशाल पासवान, मेनका यादव, विवेक यादव, नेहा यादव, अमन कुमार सिंह, मुस्कान पासवान, सिराज, शिवम शाही, सृष्टि तिवारी, संदीप प्रजापति, अंकित यादव, गजेंद्र राय, नीरज राय, उत्कर्ष सिंह, प्रशांतपति त्रिपाठी, शगुन कुमारी, शुभमजीत लाल, शुभम सिंह रहे।  इसके अलावा नीतीश यादव, सत्येंद्र यादव, विकास चौहान, यशवीर, अच्युतानंद निषाद, विवेक यादव, अनिल, जनार्दन, वैष्णवी सिंह, विनय पासवान, वंदना, सेजल चौधरी, प्रदीप सैनी, पुष्पेंद्र चौहान, अरविंद यादव, श्रेया यादव, विकास चौहान, मुस्कान कन्नौजिया, रंजन, संदीप, अजय यादव, अतुल सिंह, कृष्णा जायसवाल, समीक्षा सिंह, सूरज चौहान, सौरभ शुक्ला, शिवेंद्र त्रिपाठी, हर्ष राय, ताबिश निहाल, दिव्य प्रकाश शुक्ला, अमिकेश सिंह, अस्मिता सिंह, ऋतु सोनकर, सुमित दिवाकर, श्रेया रानी, क्षमा गुप्ता, मानसी गौर, ऋषभ जायसवाल, अभिषेक कुमार, प्रशांत राय, अमन राज, निशा यादव, ज्योति चौहान, मुक्ता तिवारी, समृद्धि सिंह, प्रिया शर्मा, आरती यादव, मानवेन्द्र यादव, प्रज्ञा यादव, अजय कुमार यादव, नीरज चौरसिया, किरन चौहान, हेमलता शर्मा, नीतू यादव, काजल सिंह को ओलंपियन प्रेम माया, रंजना श्रीवास्तव और प्रीति दुबे ने  सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

नारी शक्ति ने मुख्यमंत्री के साथ मंच साझा किया

मुख्यमंत्री के साथ हॉकी की पूर्व ओलंपियन, अर्जुन अवार्डी व रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित प्रेममाया, रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित ओलंपिक रंजना श्रीवास्तव और ओलंपियन प्रीति दुबे ने मंच साझा किया। महिला शक्ति के अलावा मंच पर विशिष्ट अतिथि के रूप में गुरु गोरक्षनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी और पूर्वांचल खेल विकास मंच के अध्यक्ष दिनेश सिंह रहे। विशिष्ट अतिथियों में महापौर सीताराम जायसवाल, विधायकगण विपिन सिंह, महेंद्रपाल सिंह, शीतल पांडेय, संगीता यादव, एमएमएमयूटी के कुलपति प्रो.जेपी पांडेय, महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. यूपी सिंह, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, पूर्वांचल खेल विकास मंच के अध्यक्ष दिनेश सिंह, कुश्ती के राष्ट्रीय कोच चन्द्रविजय, अंतरराष्ट्रीय पहलवान जनार्दन यादव, राकेश सिंह पहलवान, कबड्डी संघ के अध्यक्ष अरुणेश शाही, हॉकी गोराखपुर के अध्यक्ष धीरज सिंह हरीश आदि मौजूद रहे।

जल्द बहाल होगा खेल प्रशिक्षण
कार्यक्रम से पहले कबड्डी खिलाड़ी विशाल पासवान, मेनका यादव, अरविंद यादव, प्रदीप सैनी, सेजल चौधरी आदि ने मुख्यमंत्री से मिल कर खेल प्रशिक्षण दोबारा शुरू किए जाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने जल्द ही खेल प्रशिक्षण बहाल किए जाने की घोषणा की। कहा कि सभी खेलों के प्रशिक्षकों को दोबारा कार्य पर लगाकर उन्हें अच्छा मानदेय दिया जाएगा ताकि वह अपने खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देकर आगे बढ़ाएं। चुनौती से ही रास्ता निकालना पड़ता है, आपदा में ही श्रेष्ठ करने का अवसर तलाशना पड़ता है और खिलाड़ी इसके सर्वश्रेष्ठ उदाहरण हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed