{"_id":"66d9a6c7775abca92f037ba7","slug":"cm-yogi-honored-41-teachers-of-the-state-at-the-teacher-felicitation-ceremony-in-gorakhpur-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक सम्मान समारोह: गोरखपुर में CM योगी ने कहा,'राष्ट्र व समाज निर्माता के रूप में खुद को तैयार करें शिक्षक'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक सम्मान समारोह: गोरखपुर में CM योगी ने कहा,'राष्ट्र व समाज निर्माता के रूप में खुद को तैयार करें शिक्षक'
Thu, 05 Sep 2024 06:10 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Thu, 05 Sep 2024 06:10 PM IST
सार
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शिक्षक को नवाचार पर काम करना चाहिए। सीएम योगी ने बृहस्पतिवार को बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में शिक्षक सम्मान समारोह में राज्य के 41 शिक्षकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
सीएम योगी शिक्षकों के सम्मान समारोह में
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शिक्षक को नवाचार पर काम करना चाहिए। पढ़ाई के आसान तरिके के बारे में हमेशा सोचना चाहिए। वे स्कूल का वातावरण अध्यात्मिक बनाने पर काम करें। आत्मनिर्भरता दिखनी चाहिए। मुख्य्मंत्री योगी, बृहस्पतिवार को बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में शिक्षक सम्मान समारोह में राज्य के 41 शिक्षकों को सम्मानित करने के बाद सम्बोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि सरकार ने शिक्षा आयोग का गठन किया है, इसमे पुरस्कृत होने शिक्षकों को भी शामिल किया जाना चाहिए। ताकि इनके अनुभवों का लाभ मिल सके। सीएम ने कहा कि व्यक्ति में श्रद्धा का भाव जरूरी है, जिसमें यह भाव न हो ज्ञानी नहीं हो सकता है।
विज्ञापन