फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi handed over a check of 34 lakhs to family of deceased home guard in Gorakhpur

Gorakhpur News: मृतक होमगार्ड के परिजन को सीएम योगी ने सौंपा 34 लाख का चेक, सड़क हादसे में हुई थी मौत

Sat, 14 Jan 2023 12:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 14 Jan 2023 12:41 PM IST
सार

कैंपियरगंज थानाक्षेत्र के रामनगर केवटलिया टोला सरूफागंज निवासी नारदमुनि की 18 मार्च 2022 को ड्यूटी से घर जाते वक्त सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी। वह बी-कंपनी नगर क्षेत्र गोरखपुर में तैनात थे। उनकी पत्नी की मृत्यु पहले ही हो चुकी है।

विज्ञापन
CM Yogi handed over a check of 34 lakhs to family of deceased home guard in Gorakhpur
सीएम योगी सहायता धनराशि देते हुए। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे में मृतक होमगार्ड्स जवान नारदमुनि के परिजन को 34 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा। उन्होंने सांत्वना देते हुए कहा कि भरण पोषण और बच्चे की बेहतर शिक्षा में कोई भी दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

विज्ञापन


बता दें कि शनिवार सुबह सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर स्थित अपने सभाकक्ष में होमगार्ड्स जवान स्वर्गीय नारदमुनि के परिजन (पिता और पुत्र) से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सहायता धनराशि के रूप में क्रमशः 30 लाख व 4 लाख रुपये का चेक सौंपा।
विज्ञापन


कैंपियरगंज थानाक्षेत्र के रामनगर केवटलिया टोला सरूफागंज निवासी नारदमुनि की 18 मार्च 2022 को ड्यूटी से घर जाते वक्त सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी। वह बी-कंपनी नगर क्षेत्र गोरखपुर में तैनात थे। उनकी पत्नी की मृत्यु पहले ही हो चुकी है। उनका एकमात्र नाबालिग पुत्र 11 वर्षीय अजय कुमार है जिसकी देखभाल उसके दादा परशुराम द्वारा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायता राशि का चेक प्रदान करने के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वर्गीय नारदमुनि के पिता परशुराम और बेटे अजय कुमार को सांत्वना देते हुए कहा कि उनके रहते परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। हर परिस्थिति में वह मदद करने को तत्पर मिलेंगे।


उन्होंने अजय कुमार को आशीर्वाद देते हुए खूब पढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि, कोई दिक्कत आए तो मुझे बताओ। हर दिक्कत दूर होगी। इस दौरान होमगार्ड्स के मंडलीय कमांडेंट केएच मिश्रा, जिला कमांडेंट विंध्याचल पाठक भी मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed