{"_id":"67f23c6c071bc1b9440f9513","slug":"cm-yogi-flagged-off-2-vehicles-against-drug-abuse-from-gorakhnath-temple-will-give-message-through-video-2025-04-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नशे के खिलाफ जागरुकता: सीएम की पहल; 2 वाहन गोरखनाथ मंदिर से किया रवाना, ऑडियो-वीडियो लोगों को करेगा जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के खिलाफ जागरुकता: सीएम की पहल; 2 वाहन गोरखनाथ मंदिर से किया रवाना, ऑडियो-वीडियो लोगों को करेगा जागरूक
Sun, 06 Apr 2025 02:04 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 06 Apr 2025 02:04 PM IST
सार
वाहनों को रवाना करने के साथ ही मुख्यमंत्री ने अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर ब्रह्मकुमारीज की तरफ से मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया गया और उन्हें संस्था के मुख्यालय माउंट आबू से लाए शिव बाबा के प्रसाद को भेंट किया गया।
विज्ञापन
हरी झंडी दिखाकर सीएम योगी ने वाहनों को रवाना किया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनवमी के पावन अवसर पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत गोरखनाथ मंदिर से नशे के खिलाफ जागरूकता के लिए दो वाहनों (प्रदर्शनी मोबाइल वैन) को झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
ये जागरूकता वाहन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग भारत सरकार एवं स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के सहयोग से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मेडिकल विंग द्वारा चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
वाहनों को रवाना करने के साथ ही मुख्यमंत्री ने अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर ब्रह्मकुमारीज की तरफ से मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया गया और उन्हें संस्था के मुख्यालय माउंट आबू से लाए शिव बाबा के प्रसाद को भेंट किया गया।
विज्ञापन
नशा मुक्त भारत अभियान का लक्ष्य आगामी दो सालों में प्रदेश के सभी जिलों में अधिक से अधिक गांवों में मोबाइल वैन में लगे ऑडियो वीडियो प्रदर्शनी से लोगों को नशे के दुष्प्रभाव से जागरूक करना है।
गोरखनाथ मंदिर में जागरूकता वाहनों की रवानगी के दौरान शाहपुर ब्रह्मकुमारीज सेवा केंद्र की प्रभारी बीके पारुल, मोहद्दीपुर केंद्र की बीके पुष्पा, मुख्यालय से आए मेडिकल विंग के सचिव डॉ. बनारसी भाई, बीके पूजा सहित बड़ी संख्या में संस्था के स्वयंसेवी उपस्थित रहे।