फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM yogi expressed displeasure over slow pace of AIIMS

गोरखपुर: एम्स की सुस्त रफ्तार पर सीएम ने जताई नाराजगी, सड़कों का काम जल्द पूरा कराएं

Thu, 07 Oct 2021 08:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 07 Oct 2021 08:50 PM IST
सार

गोरखनाथ मंदिर में बैठक कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास कार्यों की गति जांची। उन्होंने गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन को इसी माह और देवरिया फोरलेन का काम नवंबर तक पूरा करने को कहा है।

विज्ञापन
CM yogi expressed displeasure over slow pace of AIIMS
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में चल रही विकास कार्यों की भी रफ्तार जांची। इस दौरान एम्स निर्माण की सुस्त रफ्तार पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए गति बढ़ाने का निर्देश दिया। इसी तरह उन्होंने खाद कारखाना और सभी निर्माणाधीन फोरलेन का काम भी जल्द पूरा करने को कहा। उन्होंने जलभराव की भी स्थिति पूछी और इससे निजात के लिए दीर्घकालीन योजना बनाने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


दरअसल, अक्तूबर में ही एम्स और खाद कारखाने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोकार्पण की तैयारी थी। कारखाने का काम तो आखिरी चरण में है मगर एम्स का निर्माण कार्य इस महीने पूरा हो पाना संभव नहीं लग रहा है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री ने काम की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताते हुए जल्द निर्माण कार्य पूरा करने को कहा ताकि इन दोनों परियोजनाओं का लोकार्पण कराकर यहां की सुविधाओं को पूरी तरह से जनता को उपलब्ध कराया जा सके। उधर डीएम विजय किरन आनंद ने भी गुरुवार को एम्स का निरीक्षण कर काम की गति बढ़ाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


निर्माणाधीन फोरलेन की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने गोरखपुर-महराजगंज मार्ग का निर्माण इसी महीने अक्तूबर  में, गोरखपुर- देवरिया मार्ग का निर्माण नवंबर में और गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन का काम दिसंबर में पूरा करने का निर्देश दिया। कार्यदायी संस्थाओं ने बताया कि इन सड़कों का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है, तय समय से काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

त्यौहारों में कायम रखें शांति, कोरोना प्रोटोकाल का हो पालन

इसी तरह मुख्यमंत्री ने सहजनवां में बन रहे पॉलिटेक्निक कॉलेज, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आइटीआइ) एवं जंगल कौड़िया में निर्माणाधीन राजकीय डिग्री कॉलेज का कार्य भी जल्द पूरा करने को कहा। बैठक में कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीएम विजय किरन आनंद, एसएसपी डॉ विपिन ताडा, जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह, नगर आयुक्त अविनाश सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश देते हुए कहा कि कोविड प्रोटोकाल का भी पालन कराने को कहा। उन्होंने कहा कि अब बरसात खत्म होने को है, ऐसे में अभियान चलाकर सभी सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाए।  उन्होंने रामगढ़ताल के डिसिल्टरिंग की परियोजना बनाने का भी निर्देश दिया। बैठक में कमिश्नर रवि मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी, जिलाधिकारी विजय किरन आनंद, एसएसपी डा. विपिन ताडा, जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह, नगर आयुक्त अविनाश सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।

जीडीए ने प्रस्तुत किया गोड़धोइया नाला निर्माण का प्रस्ताव
बैठक के दौरान गोड़धोइया नाले पर भी चर्चा हुई। जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने नाले की मरम्मत व सुंदरीकरण के लिए तैयार प्रस्ताव मुख्यमंत्री को दिखाया। मुख्यमंत्री ने इस परियोजना को आगे बढ़ाने का निर्देश दिया। बताया जा रहा है कि जल्द ही प्रस्ताव को शासन से भी मंजूरी मिल जाएगी। इस नाले के निर्माण के लिए 144 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed