फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi did Rudrabhishek in Gorakhnath temple at Gorakhnath

सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में किया रुद्राभिषेक, जनता दरबार में नहीं सुनी फरियाद

Mon, 09 Mar 2020 04:41 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 09 Mar 2020 04:41 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi did Rudrabhishek in Gorakhnath temple at Gorakhnath
रुद्राभिषेक करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने नरसिंह भगवान की पूजा भी की। वह अपने दिनचर्या के हिसाब से गोशाला में गायों को गुड़ खिलाया। इस दौरान उन्होंने अपने डॉगी कालू को प्यार से पुचकारा। सोमवार को सीएम योगी जनता दरबार में नहीं गए। 
विज्ञापन


सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर स्थित अपने आवास के पास स्थापित शक्ति पीठ में भगवान शिव की प्रतिमा के समक्ष रुद्राभिषेक किया। इस दौरान मंदिर के परम्परागत पुजारी एवं संस्कृत विद्यालय के आचार्य सहित 11 वेदपाठी ब्राह्मण इस अनुष्ठान में शामिल थे।
विज्ञापन


मंत्रोच्चार के बीच एक घंटे तक चले रुद्राभिषेक कार्यक्रम में मंदिर के खास लोग शामिल शामिल थे। रुद्राभिषेक के दौरा दूध, तथा कई प्रकार के फलों के रस से अनुष्ठान को संपन्न कराया गया। अनुष्ठान के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुद्राभिषेक के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार देश का प्रमुख पर्व है। यह पर्व सामाजिक समरसता , सौहार्द एवं उल्लास का पर्व है। यह पर्व प्रदेशवासियों के लिए मंगलमय हो यह मेरी शुभकामना है। उन्होंने कोरोना वायरस को देखते हुए हर किसी को सावधानी बरतने की सलाह भी दी।


बता दें कि गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में सोमवार को जनता दरबार लगा, पर फर्क इस बार इतना रहा कि अफसरों ने फरियाद सुनीं। मुख्यमंत्री जनता दरबार में नहीं जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed