फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi did Rudrabhishek for destruction of Covid in India

हारेगा कोरोना: सीएम योगी ने कोविड के विनाश के लिए किया रुद्राभिषेक, घंटेभर चला अनुष्ठान

Mon, 10 May 2021 12:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 10 May 2021 12:04 PM IST
सार

सीएम योगी  ने गोरखनाथ मंदिर में स्थित अपने आवास के शक्तिपीठ में कोविड महामारी के विनाश के संकल्प के साथ रुद्राभिषेक किया।

विज्ञापन
CM Yogi did Rudrabhishek for destruction of Covid in India
सीएम योगी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सीएम योगी दो दिन के दौरे पर गोरखपुर आए हुए हैं। सोमवार की सुबह उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में स्थित अपने आवास के शक्तिपीठ में कोविड महामारी के विनाश के संकल्प के साथ रुद्राभिषेक किया। इस अनुष्ठान के दौरान उन्होंने भगवान शिव का वैदिक मंत्रोच्चार किया और 11 लीटर दूध और पांच लीटर कुशोदक (कुश के साथ तैयार किया गया जल) भगवान को अर्पित किया।

विज्ञापन


सीएम योगी ने रुद्राभिषेक पूजन की शुरुआत भगवान गणेश की पूजा के साथ की। उसके बाद सीएम योगी ने भगवान शिव और द्वादश ज्योतिर्लिंग का पूरे विधि-विधान के साथ षोडशोपचार पूजन किया। रुद्राभिषेक को मंदिर के प्रधान पुरोहित रामानुज त्रिपाठी के नेतृत्व में संपन्न कराया गया।
विज्ञापन


सीएम योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ मंदिर में सोमवार सुबह की दिनचर्या बेहद सामान्य रही। वह हमेशा की तरह सबसे पहले गुरु गोरक्षनाथ की आराधना की और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल जाकर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर परिसर में भ्रमण कर वह गोशाला पहुंचे और करीब आधा घंटा गायों के बीच गुजारा। इस दौरान उन्होंने गायों को दुलराया-पुचकारा और अपने हाथ से गुड़-चना भी खिलाया।

कोरोना संक्रमण को देखते हुए मंदिर परिसर को बंद कर दिया है, ऐसे में जनता दरबार भी नहीं लग रहा है। इस वजह से मंदिर में सन्नाटा पसरा हुआ है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed