इस मामले में पिछड़ गया सीएम योगी का शहर, अभी भी उठा सकते हैं मौके का फायदा, पढ़ें पूरी खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी के प्रसार को रोकने के लिए भारत सरकार की ओर से आरोग्य सेतु एप लांच किया गया है। एप इंस्टाल करने में गोरखपुर 11वें स्थान पर है। वहीं, देवरिया 26वें, बस्ती 33वें, कुशीनगर 47वें, महराजगंज 48वें, संतकबीरनगर 59वें और सिद्धार्थनगर 60वें पायदान पर है।
एक नजर आकड़ों पर....
- जिला आबादी एप के यूजर्स
- गोरखपुर 5546069 138774
- देवरिया 3872657 63333
- बस्ती 3070778 46260
- कुशीनगर 4451627 57822
- महराजगंज 3352826 43522
- संतकबीरनगर 2142029 24605
- सिद्धार्थनगर 3196211 36687
हर घर और हर युवा के हाथ में है स्मार्टफोन
आबादी के लिहाज से देखें तो लगभग हर घर और हर युवा के हाथों में आज स्मार्ट फोन है। इसके बाद भी एप का इंस्टाल न करना यह बताने के लिए काफी है कि लोग इसे लेकर जागरूक नहीं हैं।
इसलिए खास है आरोग्य सेतु एप
आरोग्य सेतु एप कोरोना वायरस की जानकारी देने में हर मायने में खास है। इस एप को खोलते ही यूजर की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली जाती है। जिसके आंकड़े के आधार पर इस्तेमाल करने वाले को जांच की सलाह दी जाती है। एप से सामाजिक दूरी बनाए रखने, स्वयं परीक्षण कैसे करें, कोविड-19 बीमारी से जुड़ी हर जानकारी इस एप के जरिए आपकी अपनी भाषा में घर बैठे मिल जाती है।