{"_id":"61a47efc70e42776f41f917d","slug":"cm-yogi-caressed-for-child-from-lap-of-female-police-in-gorakhnath-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: सीएम योगी ने महिला पुलिस कर्मी के गोद से बच्चे को लेकर दुलारा, अफसरों से पूछा- 'रात में क्यों करा रहे ड्यूटी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: सीएम योगी ने महिला पुलिस कर्मी के गोद से बच्चे को लेकर दुलारा, अफसरों से पूछा- 'रात में क्यों करा रहे ड्यूटी'
Mon, 29 Nov 2021 12:50 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:50 PM IST
सार
सीएम योगी ने महिला पुलिसकर्मी की गोद में बच्चा देखकर पुलिस अधिकारियों से पूछा कि रात में महिला पुलिस कॉस्टेबल से ड्यूटी क्यो कराते हो? उसके पास छोटा बच्चा भी है?
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे हैं। रविवार शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर भ्रमण के दौरान गोशाला गेट के पास गोद में बच्चा लेकर ड्यूटी कर रहे महिला पुलिस कांस्टेबल को देख तो ठहर गए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने बच्चे को दुलराया-पुचकारा। उसके बाद साथ चल रहे पुलिस अधिकारियों से पूछा कि रात में महिला पुलिस कॉस्टेबल से ड्यूटी क्यो कराते हो? उसके पास छोटा बच्चा भी है? अधिकारी ने बताया कि ड्यूटी रात10 बजे तक खत्म हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने महिलाओं को दिन में ड्यूटी कराने की सलाह देते हुए गोशाला चले गए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रविवार शाम दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के बाद जनता को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर सीएम ने जनपदवासियों को 316.17 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। इसमें 124.16 करोड़ रुपये के 54 विकास कार्यों का लोकार्पण और 192.01 करोड़ के 32 कार्यों का शिलान्यास शामिल है।
विज्ञापन
इन विकास कार्यों का लोकार्पण
- 31.48 करोड़ से महाबीर छपरा-कुसमौल-बांसगांव मार्ग चौड़ीकरण।
- 14.72 करोड़ से चौरीचौरा-गवनार मार्ग का चौड़ीकरण।
- 12.81 करोड़ से रानीडीहा-सिक्टौर-मिर्जापुर सड़क चौड़ीकरण।
- 8.72 करोड़ से आईएएस-पीसीएस कोचिंग सेंटर भवन नार्मल।
- 8.04 करोड़ से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की क्षेत्रीय कार्यशाला।
- 4.88 करोड़ से बर्डघाट रामलीला स्थल की चहारदीवारी।
- 3.85 करोड़ से आईटीआई चरगांवा में स्मार्ट क्लास।
- 3.56 करोड़ से जिला कारागार में 30 की क्षमता की 4 बैरक का निर्माण।
इन कार्यों का शिलान्यास
- 84.88 करोड़ से बालापार-टिकरिया मार्ग पर दो लेन के उपरिगामी रेल पुल
- 26.39 करोड़ से पिपराइच से जगदीशपुर मार्ग का चौड़ीकरण।
- 22.45 करोड़ से क्षेत्रीय जल विश्लेषक प्रयोगशाला नथमलपुर का विस्तार।
- 7.10 करोड़ से बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इंदिरा महिला छात्रावास का जीर्णोद्धार।