फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   cm yogi adityanath will not attend holi celebration in gorakhnath temple

गोरखनाथ मंदिर में परंपरागत रूप से मनेगी होली, तिलक लगाने के कार्यक्रम से दूर रह सकते हैं सीएम

Mon, 09 Mar 2020 01:09 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Mon, 09 Mar 2020 01:09 PM IST
विज्ञापन
cm yogi adityanath will not attend holi celebration in gorakhnath temple
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
गोरखनाथ मंदिर में होली का त्योहार परंपरागत रूप से मनाया जाएगा। इसे लेकर तैयारियां अंतिम दौर में हैं। गायक राकेश श्रीवास्तव की अगुवाई में लोक गायक होली गीत सुनाएंगे। अगर कुछ परंपरा के अनुसार नहीं हो सका, तो वह होगा गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ को अबीर-गुलाल से तिलक लगाने का कार्यक्रम। माना जा रहा है कि कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर सीएम योगी आदित्यनाथ इसमें शामिल नहीं होंगे।
विज्ञापन


मंदिर से मिली जानकारी के मुताबिक, मंदिर में सोमवार को होलिका दहन का कार्यक्रम होगा। दूसरे दिन सुबह राख उड़ाने के बाद दोपहर तक होली खेली जाएगी। दोपहर बाद लोक कलाकार राकेश श्रीवास्तव और उनकी टीम होली गीत गाएगी। आयोजन में भारी संख्या में भक्त शामिल होंगे। परंपरा रही है कि एक तरफ लोक गायक होली के गीत गाते हैं तो दूसरी तरफ वहां आए लोग गोरक्षपीठाधीश्वर को अबीर-गुलाल का तिलक लगाते हैं।
विज्ञापन


पीठाधीश्वर भी आए हुए लोगों को टीका लगाकर आशीर्वाद देते हैं। लेकिन इस साल कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री ने होली के सार्वजनिक कार्यक्रम से अपने को दूर रखने की बात कही है। इस नाते माना जा रहा है कि अबीर गुलाल लगाए जाने के कार्यक्रम में वह शिरकत नहीं करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed