{"_id":"605f08628ebc3e8ca31ac834","slug":"cm-yogi-adityanath-visit-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज में बोले सीएम योगी: मासूमों के लिए अभिशाप बन चुकी इंसेफेलाइटिस पर हुआ नियंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज में बोले सीएम योगी: मासूमों के लिए अभिशाप बन चुकी इंसेफेलाइटिस पर हुआ नियंत्रण
Sat, 27 Mar 2021 03:56 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 27 Mar 2021 03:56 PM IST
सार
- चौक बाजार दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज के सामने मैदान में आयोजित जनसभा में बोले सीएम
- किसान आंदोलन के मुद्दे पर विपक्ष को आड़े हाथ लिया
विज्ञापन
CM yogi
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रदेश में गांव से लेकर शहर तक विकास योजनाएं तेजी से आगे बढ़ रहीं हैं, समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचने से लोगों का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। पूर्वांचल में मासूमों के लिए अभिशाप बन चुकी इंसेफेलाइटिस जैसी जानलेवा बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण यह दर्शाती हैं कि सामूहिक और सार्थक प्रयास से ही यूपी में खुशहाली आएगी और पिछले चार साल में हमने इसे करके दिखाया हैं।
विज्ञापन
ये बातें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को चौक बाजार दिग्विजय नाथ इंटर कॉलेज के सामने मैदान में आयोजित सभा में दोपहर 12.46 बजे जिले के विकास से जुड़ी तमाम परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कही।
विज्ञापन
उन्होनें कहा कि गोरखपुर और बस्ती मंडल में जुलाई से लेकर नंबर तक का समय बड़ा ही नाजुक होता था, हर साल न जाने कितने मासूम बच्चें असमय काल के गाल में समा जाते थे, चार दशकों तक चले मौत के इस तांडव को रोकने को लेकर हम सभी प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान से जुड़कर इस रोग के समूल नाश को लेकर संकलित होकर काम किया तो आज हम सभी इस जानलेवा बीमारी पर काफी हद तक नियंत्रण पा चुके हैं। मौतों का आंकड़ा कैसे कम हो गया, यह उन लोगों से पूछने की जरुरत हैं जो आपको जाति, धर्म और मजहब के नाम पर बांटकर गुमराह करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने नवसृजित नगर पंचायत चौक बाजार, बृजमनगंज, परतावल व पनियरा की जनता को बधाई देते हुए कहा कि जल्द ही आप सभी को नगरी सुख सुविधाओं का लाभ मिलेगा। विकास होगा, तो रोजगार बढ़ेगा और रोजगार के साथ आम आवाम के चेहरे पर खुशहाली आएगी।
उन्होंने सड़क बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास का जिक्र करते हुए किसान आंदोलन के मुद्दे पर विपक्ष को आड़े हाथ लिया और किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिले के विकास से जुड़ी 280 करोड़ की परियोजनाएं महराजगंज के विकास को गति प्रदान करेंगी।