फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cm yogi adityanath visit in gorakhnath temple latest news

गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, गुरु गोरखनाथ के दर्शन के बाद आंवले के पेड़ के नीचे किया एकादशी व्रत का पारन

Thu, 26 Nov 2020 04:52 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 26 Nov 2020 04:52 PM IST
विज्ञापन
Cm yogi adityanath visit in gorakhnath temple latest news
भोजन करते हुए योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए। उन्होंने महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष कुलपति प्रो. यूपी सिंह के आवास पर जाकर उनका हाल जाना। साथ ही गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित आवंला वृक्ष के नीचे प्रसाद ग्रहण किया। 

विज्ञापन


वहीं इससे पहले सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ के दर्शन के साथ ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर पूजा की।

दरअसल, गोरखनाथ मंदिर की परंपरा है कि एकादशी का पारन भक्त आंवले के पेड़ के नीचे बने भोजन से करते हैं। मंदिर के कर्मचारी और साधु-संत एक साथ आंवले के पेड़ के नीचे जमीन पर बैठकर भोजन ग्रहण करते हैं।
विज्ञापन


कल एकादशी थी, इस नाते पारन आज किया गया। भोजन करने के बाद मुख्यमंत्री लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सर्किट हाउस पंहुचे। इसके बाद एमपी शिक्षा परिषद के सदस्य रहे धर्मेंद्रनाथ वर्मा के आवास पर जाएंगे। फिर गोरखनाथ मंदिर आएंगे। शाम को गोरखनाथ चिकित्सालय से संबंधित लोगों के साथ बैठक करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed