फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Adityanath talked with migrant workers by video conferencing

सीएम योगी ने जिले की महिला समूहों को दी ये खास सौगात, पूछा- 'पति-पत्नी झगड़ते तो नहीं'

Fri, 22 May 2020 09:20 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 22 May 2020 09:20 AM IST
सार

  • सीएम ने जिले की 781 महिला समूहों को खाते में भेजा 5.88 करोड़ का ऋण
  • वीसी के जरिए अजीविका मिशन की महिलाओं और उनके पतियों से किया संवाद

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath talked with migrant workers by video conferencing
वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रवासी मजदूरों से संवाद करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय आजीविका विकास मिशन से जुड़ी गोरखपुर की 781 महिला समूहों को स्वरोजगार के लिए 5.88 करोड़ रुपये का ऋण उपलब्ध कराया।

विज्ञापन


वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए लखनऊ से ही उन्होंने यह रकम संबंधित महिला समूहों के खातों में भेजी। इस दौरान उन्होंने समूह महिलाओं और उनके पतियों से संवाद भी किया। इस दौरान एक प्रवासी मजदूर से यह भी पूछा कि पति-पत्नी झगड़ा तो नहीं करते।
विज्ञापन


क्लेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में मौजूद ब्रह्मपुर के प्रवासी मजदूर सुनील कुमार निषाद का हौसला बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि घर से दूर रहकर मुम्बई में कारपेंटर का काम करने से क्या फायदा। ब्रह्मपुर में बड़ा-सा शो रूम खोलो। सोफा, कुर्सियां, बेड बनाओ। ब्रह्मपुर अच्छा मार्केट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सुनील को भरोसा दिलाया कि सरकार सभी जरूरी सहयोग करेगी। बोले अभी लॉकडाऊन चल रहा है, लेकिन इसी बीच बैंक से लोन के लिए आवेदन कर दो। सुनील कुछ दिन पहले ही मुंबई से लौट कर आए हैं।

लॉकडाउन से उपजी तकलीफों पर चर्चा से माहौल बोझिल न हो जाए, इसलिए अगले ही पल मुख्यमंत्री ने ट्रैक से हटकर सवाल किया कि पत्नी क्या करती है, तो सुनील ने बताया कि वह समूह से जुड़ कर सिलाई करती हैं। पार्लर भी चलाती हैं।  4 से 5 हजार रुपये मासिक आमदनी हो जाती है।

तब मुख्यमंत्री ने ऐसा सवाल किया कि वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़ा हर कोई हंस पड़ा। सवाल था- ‘तुम दोनों झगड़ते तो नहीं हो।’ सुनील ने भी मुस्कुराते हुए कहा नहीं-नहीं।  सीएम ने कहा ठीक है। साथ मिल कर काम करो और आगे बढ़ो।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान सीडीओ हर्षिता माथुर, उपायुक्त स्वत: रोजगार अवधेश राम, जिला मिशन प्रबंधक सचिन कुमार समेत कई अन्य समूह की महिलाएं भी मौजूद रहीं।

लॉक डाउन में आप तो मुनाफा कमा रहीं, हमें तो सिर्फ घाटा हो रहा

वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने चरगांवा ब्लाक की सोनबरसा ग्राम निवासी उजाला समूह की अध्यक्ष रीता देवी से भी बात की। रीता से उनके काम काज की जानकारी पूछी तो उन्होंने बताया कि उनके समूह में 11 महिलाएं काम करती हैं जिनमें अधिकांश के पति प्रवासी मजदूर हैं।

लॉकडाउन में उन्होंने मास्क भी बनाया और मुनाफा भी कमाया। सीएम ने उनके प्रयास को खूब सराहा और मुस्कुराते हुए कहा कि ‘कितना अच्छा है, आप लॉकडाउन में मुनाफा कमा रही हैं। हमें तो सिर्फ घाटा ही हो रहा है।’ सीएम की बात से वहां बैठा हर कोई मुस्कुरा उठा।

58 हजार बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट सखी की होगी नियुक्ति

मुख्यमंत्री ने बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट सखी योजना की घोषणा करते हुए बताया कि इनमें गांव की महिलाएं बैंकों से जुड़ कर पैसे के लेनदेन को घर-घर जाकर करवाएंगी। बैंक जाने की आवश्यकता ही नहीं होगी। ये सारा लेनदेन डिजिटल होगा। इससे कोरोना संक्रमण का खतरा तो कम होगा ही, साथ में गांव की महिलाओं को रोजगार भी मिलेगा।

सीएम ने कहा कि 58 हजार बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट सखी नियुक्त की जाएंगी।  इन्हें 4 हजार रुपए महीने के हिसाब से 6 महीनों तक प्रदान किए जाएंगे। डिवाइस के लिए भी 50 हजार रुपए मिलेंगे। इसके अलावा  बैंक भी लेनदेन पर उनको कमीशन देगा, जिससे उनको हर महीने एक निश्चित आय होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed