फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Adityanath permitted three crores for construction of first six-lane Padleganj-Naushad in Gorakhpur

अब आसान होगा गोरखपुर शहर का का 'सफर', कोरोना काल में मिली ये खास सौगात

Sun, 23 Aug 2020 12:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 23 Aug 2020 12:10 PM IST
सार

  • गोरखपुर के पहले सिक्स लेन पैडलेगंज-नौसड़ का निर्माण जल्द शुरू होगा, तीन करोड़ जारी
  • वर्तमान में फोरलेन है यह मार्ग, अब दोनों तरफ 12-12 मीटर तक चौड़ी होगी सड़क
  • डिवाइडर, फुटपाथ और अंडरग्राउंड बिजली तार भी बिछाए जाएंगे, नाला भी बनेगा

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath permitted three crores for construction of first six-lane Padleganj-Naushad in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोरोना संक्रमण काल के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के लिए बड़ी सौगात दी है। जल्द ही जिले के पहले सिक्स लेन पैडलेगंज-नौसड़ का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसके लिए शनिवार को मुख्यमंत्री ने तीन करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। साथ ही भरोसा दिलाया है कि जल्द और रकम जारी की जाएगी।

विज्ञापन


निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू होने के साथ ही समय से पूरा भी होगा। करीब 90 करोड़ की लागत से बनने वाले सिक्स लेन के बीच में आने वाले पांच चौराहों का सुंदरीकरण भी किया जाएगा। निर्माण खंड के सहायक अभियंता केके सिंह ने बताया कि सिक्स लेन के निर्माण को लेकर जल्द ही टेंडर निकाला जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने पैडलेगंज से नौसड़ तक करीब 5.4 किमी लंबे सिक्स लेन का प्रस्ताव तैयार किया था। करीब चार महीने पहले ही इसे स्वीकृति मिल गई थी। सड़क के मध्य से एक तरफ 12.5 मीटर चौड़ाई में सड़क व डिवाइडर का निर्माण होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच चौराहों का होगा सुंदरीकरण

सड़क के एक तरफ नाले का भी निर्माण होगा। यानी दोनों तरफ की सड़क 12-12 मीटर की होगी। आधे मीटर चौड़ाई में डिवाइडर का निर्माण होगा। सिक्स लेन के लिए करीब 28 मीटर चौड़ाई तक अतिक्रमण हटाया जाएगा व डिवाइडर भी बनेगा। इसी के नीचे बिजली के अंडर ग्राउंड तार बिछाए जाएंगे। डिवाइडर पर एलईडी स्ट्रीट लाइट लगेगी।

सिक्स लेन के साथ ही इस रूट के पांच चौराहों का भी सुंदरीकरण और चौड़ीकरण किया जाएगा। विभाग के मुताबिक, पैडलेगंज, ट्रांसपोर्टनगर, देवरिया बाईपास तिराहा, रुस्तमपुर और राजघाट तिराहे का सुंदरीकरण किया जाएगा। शास्त्री चौक से ट्रांसपोर्ट नगर होते हुए नौसड़ तक मेट्रो भी गुजरनी है। ऐसे में पीडब्ल्यूडी डिवाइडर की जगह पिलर के लिए करीब ढाई मीटर जगह छोड़ेगा, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

ज्यादा अधिगृहीत नहीं करनी होगी जमीन
सिक्स लेन के लिए लोक निर्माण विभाग को दोनों तरफ ज्यादा जगहों पर जमीन अधिगृहीत नहीं करनी होगी। विभाग के मुताबिक काफी दूरी तक सड़क के किनारे विभाग की जमीन है मगर उसपर कब्जा हो गया है। उसे हटाया जाएगा। कुछ ही जगहों पर सड़क चौड़ी करने के लिए जमीन अधिगृहीत करनी पड़ेगी।

जाम से मिलेगी निजात, आसान होगा सफर

शहर से वाराणसी या लखनऊ रूट पर जाने के लिए पैडलेगंज से नौसड़ होते हुए गुजरना पड़ता है। ट्रैफिक लोड अधिक होने की वजह से प्राय: जाम लग जाता है और लोगों को देरी होती है। रुस्तमपुर, टीपी नगर और राजघाट तिराहे के पास प्राय: लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। इस सड़क के सिक्स लेन हो जाने के बाद लोगों को जाम से राहत मिलेगी।

सीएम कार्यालय ने ट्वीट कर दी जानकारी
जिले के विकास के लिए पैडलेगंज से नौसड़ तक सिक्स लेन की इस पहल को सीएम कार्यालय ने ट्वीट के जरिए भी साझा किया है। ट्वीट में जानकारी दी गई है कि गोरखपुर में नौसड़-पैडलेगंज सिक्स लेन के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए तीन करोड़ की धनराशि अवमुक्त करने की मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed