फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Adityanath Gorakhpur Visit from Today cm will take stock of flood affected areas by helicopter

सीएम का गोरखपुर दौरा: मुख्यमंत्री योगी कल हेलीकाप्टर से लेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा, तैयारियों में जुटे अधिकारी

Sat, 21 Aug 2021 03:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 21 Aug 2021 03:17 PM IST
सार

मुख्यमंत्री यहां 28 अगस्त को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दौरे की तैयारियों की समीक्षा करने के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावित लोगों को बाढ़ राहत सामग्री भी वितरित करेंगे।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath Gorakhpur Visit from Today cm will take stock of flood affected areas by helicopter
सीएम योगी आदित्यनाथ। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार शाम को हेलीकाप्टर से गोरखपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा ले सकते हैं। उनके आगमन को लेकर दोपहर तक अधिकृत प्रोटोकाल तो नहीं आया लेकिन जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। वहीं यह भी चर्चा है कि जरूरी कार्यों में फंसे होने की वजह से मुख्यमंत्री रविवार की सुबह आएंगे।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री यहां 28 अगस्त को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दौरे की तैयारियों की समीक्षा करने के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावित लोगों को बाढ़ राहत सामग्री भी वितरित करेंगे। जिले के तकरीबन 80 ग्राम जिले की नदियों के बढ़ते जल स्तर के कारण बाढ़ से प्रभावित हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इन क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर सीएम योगी स्थितियों का जाएजा लेंगे। उसके बाद गोरखनाथ मंदिर लौट आएंगे। मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद सोमवार सुबह मंदिर में पूजा पाठ के बाद हिन्दू सेवाश्रम और यात्री निवास में जनता दर्शन कार्यक्रम में शामिल होंगे। उसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ सहजनवां के मुरारी इंटर कॉलेज में बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर राहत सामग्री का वितरण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद हेलीकाप्टर से गोला के वीएसएवी इंटर कॉलेज पहुंचेंगे। यहां भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों का जाएजा लेते हए लोगों में राहत सामग्री का वितरण करेंगे। इन दोनों स्थानों का शनिवार को डीएम विजय किरन आनंद ने निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।


इस दौरे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महायोगी गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय के लोकार्पण एवं आयुष विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों का जाएजा भी लेंगे। दोनों ही कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण करने के बाद यदि कुछ कमियां मिली तो उसे दुरुस्त करने के संबंध में अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश देंगे। आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण स्थल पिपरी-तरकुलही एवं महायोगी गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय परिसर में हैलीपैड का निर्माण कार्य एवं जरूरी तैयारियां जोरों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed