फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Adityanath financial help to B.ed student Madhulika Mishra by BJP MLA Fateh Bahadur Singh

छात्रा ने ऑपरेशन के लिए पीएम- सीएम से लगाई थी मदद की गुहार, विधायक ने मुख्यमंत्री से दिलवाई आर्थिक मदद

Wed, 19 Aug 2020 03:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 19 Aug 2020 03:00 PM IST
सार

  • कैंपियरगंज के मछली गांव की बेटी के खराब हो चुके हैं हृदय के दोनों वाल्व
  • ऑपरेशन में खर्च होंगे नौ लाख रुपये, छात्रा ने सीएम-पीएम को पत्र लिखकर मदद की लगाई थी गुहार

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath financial help to B.ed student Madhulika Mishra by BJP MLA Fateh Bahadur Singh
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।(file) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज के भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह के प्रयास की बदौलत मछली गांव निवासी बीएड छात्रा के हृदय के दोनों वाल्व बदले जा सकेंगे। विधायक की पहल पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने आर्थिक मदद की स्वीकृति दे दिए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि मेदांता अस्पताल ने छात्रा के वाल्व बदलने के लिए नौ लाख रुपये के इंतजाम करने को कहा था। 24 अगस्त को ऑपरेशन की तिथि तय कर दी थी। छात्रा के पिता किसान हैं। इसलिए पैसे का इंतजाम नहीं हो पा रहा था। इस पर छात्रा ने सीएम और पीएम को पत्र लिखकर मदद की गुहार लगाई थी। इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेकर विधायक ने अपने प्रतिनिधि को छात्रा के परिवार के पास भेजकर पूरी जानकारी ली।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मछली गांव की रहने वाली बीएड की छात्रा मधुलिका मिश्रा ने दिल के वाल्व के ऑपरेशन के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के अलावा विधायक फतेह बहादुर सिंह, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य शिव प्रताप शुक्ला व सांसद से भी मदद की अपील की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में मधुलिका ने बताया था कि वह किसान परिवार से है। मेरी मां की मौत बचपन में हो गई थी। पिता राकेश चंद्र मिश्र किसान हैं। दो भाई हैं, जो पढ़ाई के साथ-साथ कृषि कार्य में पिता का सहयोग करते हैं। पिता ने मुझे पढ़ाई से कभी नहीं रोका। बीएड में मेरा दूसरा साल है।
 
छात्रा ने बताया कि कुछ दिन पहले अचानक सांस लेने में तकलीफ हुई तो भाई ने गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में दिखाया। डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि दोनों वाल्व खराब हैं। भाई ने किसी तरह लखनऊ पीजीआई और केजीएमयू ले गया, लेकिन कोरोना की वजह से दोनों जगहों पर देखने से मना कर दिया गया। इसके बाद भाई मेदांता लेकर गया।

मेदांता में जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि दिल के दोनों वाल्व खराब हैं, जिसे बदलना पड़ेगा। इसका खर्च नौ लाख रुपये आएगा। किसान परिवार होने के वजह से हमारे पास इतने रुपये नहीं हैं कि ऑपरेशन करवा सकें। इस पर विधायक फतेह बहादुर सिंह ने छात्रा की मदद करते हुए मुख्यमंत्री से आर्थिक मदद की स्वीकृति दिलाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed