{"_id":"5e9d41ef8ebc3e76d156d854","slug":"cm-yogi-adityanath-father-anand-singh-bisht-died-in-delhi-aiims","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता का दिल्ली एम्स में हुआ निधन, गोरखनाथ मंदिर में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता का दिल्ली एम्स में हुआ निधन, गोरखनाथ मंदिर में पसरा मातम
Mon, 20 Apr 2020 03:55 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 20 Apr 2020 03:55 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता का दिल्ली एम्स में निधन हो गया है। यह सूचना मिलते ही गोरखनाथ मंदिर में सन्नाटा मातम पसर गया है। बताया जा रहा है कि वह 13 मार्च से ही दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती थे। उन्हें लिवर और किडनी की समस्या थी।
विज्ञापन
इस बात की पुष्टी गोरखनाथ मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी ने की है। उन्होंने बताया कि सीएम योगी के पिता को मुख्य रूप से पेट की तकलीफ के चलते भर्ती किया गया था। इसके अलावा डिहाइड्रेशन, लो-बीपी और पैरों में गैंगरीन की समस्या थी। रविवार सुबह उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली। इस बात से गोरक्षपीठ से जुड़े लोग दुखी हैं। शोकसभा करके श्रद्धांजलि दी जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि योगी आदित्यनाथ के पिता उत्तराखंड में यमकेश्वर के पंचूर गांव में रहते थे। वे फॉरेस्ट रेंजर के पद से 1991 में रिटायर हो गए थे। उसके बाद से वे अपने गांव में रह रहे थे। योगी आदित्यनाथ बचपन में ही अपना परिवार छोड़कर गोरखपुर महंत अवैद्यनाथ के पास चले गए थे।
विज्ञापन
सीएम योगी चार भाई और तीन बहनों में दूसरे नंबर पर हैं। उनके दो भाई कॉलेज में नौकरी करते हैं, जबकि एक भाई सेना की गढ़वाल रेजिमेंट में सूबेदार हैं।
इसे भी पढ़ें...
सीएम योगी को पहली बार इस वेष में देखकर चौंक गए थे पिता, घर वालों से छुपाई थी ये बात