फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Adityanath expressed satisfaction over progress of corona vaccination in Gorakhpur

कोरोना पर वार: मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में टीकाकरण की प्रगति पर जताई संतुष्टि, बढ़ाए गए बूथ

Wed, 24 Nov 2021 02:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 24 Nov 2021 02:27 PM IST
सार

अब जिले में प्रतिदिन 250 से अधिक बूथों पर कोविड का टीका लगेगा। 10 लाख लोगों को कोविड टीके की पहली डोज लगनी है।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath expressed satisfaction over progress of corona vaccination in Gorakhpur
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले में कोविड टीकाकरण अभियान की प्रगति से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संतुष्टि जताई है। उन्होंने सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय को जल्द 100 फीसदी टीकाकरण कराने का निर्देश दिया है। इसके बाद विभाग ने तय किया है कि अब हर दिन 250 से अधिक बूथों पर कोविड का टीका लगाया जाएगा। जिससे की जल्द से जल्द पहली डोज से वंचित 10 लाख लोगों को कोविड का टीका लगाया जा सके।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अगले माह से बच्चों की वैक्सीन आने की उम्मीद है। ऐसी स्थिति में विभाग जल्द से जल्द 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को टीका लगा देने की कोशिश में है। यही कारण है कि बूथों की संख्या बढ़ा दी गई है। विभाग का मानना है कि बूथों की संख्या बढ़ाने से टीका लगवाने के लिए लोगों को लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी। शुरुआती दिनों में वैक्सीन की किल्लत की वजह से कम बूथ बनाए जा रहे थे। इसकी वजह से बूथों पर जबरदस्त भीड़ होती थी। ऐसी स्थिति में मारपीट तक की नौबत आ जाती थी। यहां तक की पुलिस बुलानी पड़ती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब विभाग को पर्याप्त वैक्सीन मिल रही है। बड़ी संख्या में बूथ भी बनाए जा रहे हैं। जिससे जल्द से जल्द शेष 10 लाख लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा सके।
विज्ञापन

 
30 मोबाइल वैन टीकाकरण के लिए लगाई गईं
गांवों में बीमार और बुजुर्गों को टीका लगाने के लिए केयर इंडिया के सहयोग से 30 मोबाइल वैन लगाई गईं हैं। ये वैन गांव-गांव जाकर लोगों को टीका लगा रही हैं। इसमें बुजुर्ग और बीमार लोग प्राथमिकता में शामिल किए गए हैं, जिससे की उन्हें कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने बताया कि सीएम ने जिले में टीकाकरण पर संतुष्टि जताई है। साथ ही जल्द 100 फीसदी टीकाकरण का निर्देश दिया है। इसे देखते हुए बूथों की संख्या बढ़ा दी गई है। हर दिन 250 से अधिक बूथ बनाकर लोगों को टीका लगाया जा रहा है। इस साल के अंत तक 18 से अधिक उम्र के सभी लोगों को टीका लगा देने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की सभी टीमें लगाई गईं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed