फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Adityanath counted achievements of up government for four and half years

CM Yogi Visit: सीएम योगी ने गिनाईं साढ़े चार साल की उपलब्धियां, बोले- जो कुछ कहा, कर दिखाया

Sun, 07 Nov 2021 10:50 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 07 Nov 2021 10:50 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरे देश में नजीर है। साढ़े चार सालों में कोई दंगा नहीं हुआ। दीपावली समेत सभी पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हुए हैं।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath counted achievements of up government for four and half years
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपनी सरकार की साढ़े चार साल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जो कुछ कहा था, सरकार बनने के बाद उसे पूरा करके दिखाया है। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरे देश में नजीर है। साढ़े चार सालों में कोई दंगा नहीं हुआ है। दीपावली समेत सभी पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हुए हैं।
विज्ञापन

 
अब पहचान का संकट नहीं
मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में दीपोत्सव का आयोजन वैश्विक मंच पर छा गया है। दिवाली हमारे सत्ता में आने से पहले भी मनाई जाती रही है। प्रयागराज में कुंभ भी पहली बार नहीं हुआ था, लेकिन तब यूपी के सामने पहचान का संकट था। अयोध्या के दीपोत्सव, प्रयागराज के भव्य-दिव्य कुंभ जैसे आयोजनों से व्यवस्था बदली है। अब पहचान का संकट नहीं है। बेहतर कानून व्यवस्था, निवेश और रोजगार के भरपूर अवसरों से नई पहचान मिली है।
विज्ञापन

 
यूपी निवेश का केंद्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि साढ़े चार वर्षों के दौरान अच्छा निवेश हुआ है। मोबाइल डिस्प्ले बनाने वाली कंपनी चीन से भारत आ गई है। निवेश भारत में आ रहा है। पहले भारत से निवेश बाहर जाता था। निवेश के लिहाज से उत्तर प्रदेश प्रमुख पसंद है। शानदार सड़कों की कनेक्टिविटी और सुरक्षा की गारंटी से सब कुछ बदला है। पहले कहा जाता था कि जहां सड़क में गड्ढे शुरू हों, वही यूपी है, लेकिन आज यूपी की पहचान एक्सप्रेस वे और फोरलेन सड़कों के संजाल से होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से 60 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का उद्घाटन इसी महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से 60 लाख लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। साढ़े चार वर्षों में साढ़े चार लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। इतनी पारदर्शिता से सब कुछ हुआ है कि कोई उंगली नहीं उठा सकता।
 
खाद्यान्न वितरण में भी आगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि खाद्यान्न वितरण में उत्तर प्रदेश आगे है। सरकार बनने के बाद जांच कराई तो 40 लाख राशन कार्डों में गड़बड़ी मिली थी। सारी व्यवस्था दुरुस्त कराई गई है। अब 80 हजार राशन की दुकानों पर ई-पाज मशीनें लगाई गई हैं। कोरोना की पहली लहर के बाद खाद्यान्न वितरण की जांच करने भारत सरकार की टीम आई थी। एक भी शिकायत नहीं मिली है। यूपी ऐसा अकेला राज्य है जहां राशन वितरण व्यवस्था को लेकर 97 प्रतिशत लोगों ने संतुष्टि जताई है।
 
कोयला संकट में खरीदी महंगी बिजली
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश के बारे में कहा जाता था कि जहां से अंधेरा शुरू होता है, वह यूपी है। अब धारणा बदल गई है। बिना भेदभाव पर्याप्त बिजली आपूर्ति हो रही है। कोयला संकट के दौरान प्रदेश ने 22 प्रति यूनिट तक की दर से बिजली खरीदी, लेकिन राज्य के लोगों को कोई परेशानी नहीं होने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed