{"_id":"5ffe78ef8ebc3e2e397834bc","slug":"cm-will-present-motorized-tri-cycle-gift-to-100-divyang-in-gorakhpur-mahotsav","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर महोत्सव: सीएम आज 100 दिव्यांगों को देंगे मोटराइज्ड ट्राई साइकिल का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर महोत्सव: सीएम आज 100 दिव्यांगों को देंगे मोटराइज्ड ट्राई साइकिल का तोहफा
Wed, 13 Jan 2021 10:07 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 13 Jan 2021 10:07 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur mahotsav
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर महोत्सव के समापन मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहर के लोगों को कई तोहफे देंगे। मुख्यमंत्री दोपहर एक बजे समापन कार्यक्रम में शामिल होने चंपा देवी पार्क पहुंचेंगे। वहां वह 100 दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान करेंगे। 37 हजार कीमत की मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल भारत सरकार की एडिप योजना के तहत मिलेगी।
विज्ञापन
इसी तरह समारोह में मुख्यमंत्री देश एवं दुनिया में गोरखपुर को गौरव दिलाने वाले 10 महानुभावों को गोरखपुर रत्न अवार्ड से सम्मानित करेंगे। साथ ही पैडलेगंज के पास बनाए गए गौतम बुद्ध द्वार, नौकायन के पास बने द्वार और जेट्टी पर स्थित राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
साथ ही रामगढ़ ताल के निकट प्रदेश के सबसे ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज को जनता को समर्पित करेंगे। ऊंचाई की दृष्टिकोण से यह देश में 10वें स्थान पर है। रामगढ़ ताल पर स्थित इस राष्ट्रीय ध्वज की ऊंचाई 75 मीटर अर्थात 246 फीट है। मुख्यमंत्री मंगलवार की शाम 6:40 बजे चार दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
ये होंगे सम्मानित
वैज्ञानिक डॉ. मीनाक्षी नारायण, वैज्ञानिक डॉ. शमरेश मित्रा, कृषि वैज्ञानिक डॉ. रामचेत चौधरी, हाकी खिलाड़ी अली सईद, पहलवान अमरनाथ यादव, अर्जुन अवार्डी प्रेममाया, नेत्र चिकित्सक डॉ. नरेंद्र मोहन सेठ, उद्यमी ज्योति मस्करा, सामजिक कार्यकर्ता डॉ. संजीव गुलाटी, भजन गायक, नंदू मिश्रा।
भाजपा के परिचय एवं सम्मान समारोह में शामिल होंगे सीएम
भाजपा गोरखपुर क्षेत्र की ओर से परिचय और सम्मान समारोह बुधवार सुबह 11 बजे से एनेक्सी भवन में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री इसमें बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इसके बाद गोरखपुर और काशी प्रांत के संगठन मंत्री रहे, वर्तमान में बिहार के सह संगठन मंत्री रत्नाकर और कानपुर और ब्रज प्रांत के संगठन मंत्री भवानी सिंह, वर्तमान में गोरखपुर और काशी प्रांत के संगठन मंत्री और प्रदेश के सह संगठन मंत्री है का सीएम अभिनंदन करेंगे। इस कार्यक्रम में भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे।