फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM will inaugurate 52 development works including two four-lane roads and lay the foundation stone for 95

Gorakhpur News: सीएम दो फोरलेन समेत 52 विकास कार्यों का लोकार्पण, 95 का करेंगे शिलान्यास

Sat, 19 Apr 2025 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
CM will inaugurate 52 development works including two four-lane roads and lay the foundation stone for 95
- शनिवार दोपहर बाद मानबेला में आयोजित कार्यक्रम में 1500 करोड़ के 147 विकास कार्यों की मिलेगी सौगात
विज्ञापन

- गोरखपुर क्लब में भाजपा के कार्यक्रम के अलावा एक अन्य कार्यक्रम में भी शामिल होंगे सीएम




गोरखपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार दोपहर बाद मानबेला में आयोजित कार्यक्रम में करीब 1500 करोड़ रुपये की लागत वाली 147 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें दो फोरलेन सड़कों समेत 438 करोड़ 38 लाख 7 हजार रुपये की 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और कलेक्ट्रेट समेत 1060 करोड़ 98 लाख 83 हजार रुपये की 95 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।


डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि सीएम शनिवार सुबह 10 बजे रामगढ़ताल क्षेत्र में एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वहीं करीब डेढ़ घंटे रुकने के बाद 11.30 बजे गोरखपुर क्लब में भाजपा की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहां से गोरखनाथ मंदिर जाएंगे। इसके बाद दोपहर करीब दो बजे मानबेला के पत्रकारपुरम के नजदीक स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। वहां जिला प्रशासन की तरफ से आयोजित लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस लोकार्पण कार्यक्रम में रामगढ़ताल क्षेत्र में नौकायन से देवरिया बाईपास और नौकायन से वाणिज्यकर कार्यालय तक बनी दोनों फोरलेन सड़क और अमृत कार्यक्रम के अंतर्गत 233 करोड़ 89 लाख रुपये से अधिक की सीवरेज परियोजनाओं का लोकार्पण होगा। बांसगांव क्षेत्र को 50 बेड के संयुक्त चिकित्सालय का भी लोकार्पण होगा। इसके अलावा कलेक्ट्रेट के नए भवन का शिलान्यास, जिला अस्पताल में बनने वाली नई ओपीडी का और मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर को अपग्रेड करने के कार्य का भी शिलान्यास करेंगे। सीएम पर्यटन विकास की कई परियोजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे। इस आयोजन से संबंधित सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसके अलावा शाम को गोड़धोइया नाले का भी निरीक्षण करेंगे। इसकी तैयारी के लिए कमिश्नर अनिल ढींगरा ने शुक्रवार सुबह जेल बाईपास रोड स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed