फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM will gift projects worth one thousand crores in Manbela

Gorakhpur News: सीएम मानबेला में एक हजार करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Thu, 17 Apr 2025 12:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
CM will gift projects worth one thousand crores in Manbela
- शहर में 18 अप्रैल को आएंगे सीएम, एम्स में 500 बेड रैन बसेरा का करेंगे शिलान्यास
विज्ञापन

- 19 अप्रैल को मानबेला में आयोजित होगा शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर 18 अप्रैल शुक्रवार को दोपहर बाद गोरखपुर आएंगे। सीएम 19 अप्रैल को एम्स में 500 बेड क्षमता के रैन बसेरा का शिलान्यास और मानबेला में लगभग एक हजार करोड़ के सड़क, पुल व अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा भाजपा के एक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। 20 को गोड़धोइया नाला व हार्बर्ट बांध का निरीक्षण करने के बाद लखनऊ रवाना हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से तैयारियां शुरू हो गई हैं। डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि एम्स का कार्यक्रम पहले ही तय हो चुका था। मानबेला में 19 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम को लेकर संबंधित विभागों के साथ बैठक कर तैयारी के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री 19 अप्रैल को गोड़धोइया नाले का भी निरीक्षण कर सकते हैं। इसके अलावा 19 को ही भाजपा का एक कार्यक्रम गोरखपुर क्लब में प्रस्तावित है। 20 तारीख को सुबह हार्बर्ट बांध का निरीक्षण करने के बाद लखनऊ जाएंगे। डीएम ने बताया कि संभावित कार्यक्रम में अभी फेरबदल भी संभव है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed