{"_id":"61646ac78ebc3ea13e4b8dd3","slug":"cm-will-come-to-kushinagar-today-will-take-stock-of-the-preparations-gorakhpur-news-gkp412579915","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: आज कुशीनगर आएंगे सीएम योगी, प्रधानमंत्री के आगमन से पहले लेंगे तैयारियों का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: आज कुशीनगर आएंगे सीएम योगी, प्रधानमंत्री के आगमन से पहले लेंगे तैयारियों का जायजा
Tue, 12 Oct 2021 01:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 01:10 PM IST
सार
भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. बच्चा पांडेय नवीन ने बताया कि मुख्यमंत्री यहां प्रधानमंत्री के आगमन और एयरपोर्ट के लोकार्पण को लेकर तैयारी का जायजा लेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री के हाथों 20 अक्तूबर को होने वाले अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के लोकार्पण से पहले आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुशीनगर आएंगे। मुख्यमंत्री दिन के साढ़े तीन बजे कुशीनगर एयरपोर्ट पर उतरेंगे। एसडीएम प्रमोद कुमार तिवारी ने बताया कि एनएसजी की टीम कुशीनगर पहुंच गई है। यह मुख्यमंत्री की सुरक्षा बंदोबस्त की तैयारी व उनके निरीक्षण को लेकर पहुंची है। भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. बच्चा पांडेय नवीन ने बताया कि मुख्यमंत्री यहां प्रधानमंत्री के आगमन और एयरपोर्ट के लोकार्पण को लेकर तैयारी का जायजा लेंगे।
गौरतलब है कि 20 अक्तूबर को प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है। सभास्थल से लेकर हवाईअड्डे तक कार्य निरंतर जारी है। एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से मिट्टी भराई का कार्य कराया जा रहा है, जबकि बरवां फॉर्म परिसर में जर्मन हैंगर पंडाल बनाने का कार्य चल रहा है। सोमवार को भी डीएम और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने इन स्थलों पर तैयारी का जायजा लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्तूबर को कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का लोकार्पण करेंगे। हवाई अड्डे के लोकार्पण कार्यक्रम के गवाह श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे सहित 25 डेलीगेट्स और 100 बौद्ध भिक्षु होंगे। राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे का विमान डेलीगेट्स के साथ कोलंबो से उड़ान भरकर कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उतरेगा।
विज्ञापन
हवाई अड्डे के टर्मिनल बिल्डिंग के सामने विशाल स्थल पर प्रधानमंत्री टूर ट्रैवेल कंपनियों के सीईओ व एयरलाइंस कंपनियों के उच्चाधिकारी के साथ परिचालन के लिए बातचीत करेंगे। इसके लिए टर्मिनल बिल्डिंग के सामने एयरपोर्ट अथॉरिटी मिट्टी भराई कार्य तैयारी में युद्धस्तर पर जुटा है। कुशीनगर व बरवा फॉर्म में पीडब्ल्यूडी हेलीपैड व जनसभा स्थल पर जर्मन हैंगर पंडाल बन रहा है। सोमवार को भी डीएम एस. राजलिंगम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा समेत अन्य अफसरों ने तैयारी का जायजा लिया। यहां दिन रात काम चल रहा है।