फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM can gift schemes worth Rs 500 crore in GIDA

Gorakhpur News: गीडा में पांच सौ करोड़ की योजनाओं की सौगात दे सकते हैं सीएम

Wed, 07 Feb 2024 04:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
CM can gift schemes worth Rs 500 crore in GIDA
गीडा में पांच सौ करोड़ की योजनाओं की सौगात दे सकते हैं सीएम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 फरवरी को गीडा में पांच सौ करोड़ की योजनाओं की सौगात दे सकते हैं। इसमें आवासीय काॅलोनी, एसडी इंटरनेशनल कंपनी की फैक्टरी, सड़क, बिजली, पथ प्रकाश और जलनिकासी के कार्य शामिल हैं। गीडा प्रशासन मुख्यमंत्री के हाथों इन योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कराने की तैयारी में है।
गीडा सेक्टर 11 में विकसित की जा रही आवासीय काॅलोनी में अलग-अलग श्रेणी के करीब 350 प्लॉट होंगे। यह काॅलोनी व्यावसायिक काॅलोनी के सटे ही है। काॅलोनी की सड़कों, नालियों का निर्माण कराया जाना है। इसके अलावा सेक्टर 27 में विकसित हो रहे औद्योगिक गलियारा में भी 18 मीटर, 24 मीटर व 30 मीटर चौड़ी सड़कें बनाई जानी हैं।
विज्ञापन

नए विकसित हो रहे इन क्षेत्रों में नाला, पुलिया, स्ट्रीट लाइट आदि का भी काम कराया जाना है। इन विकास कार्याें पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। एसडीएम गीडा अनुपम मिश्रा ने बताया कि 10 फरवरी को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम संभावित है। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
एसडी इंटरनेशनल कंपनी करेगी 230 करोड़ का निवेश
गीडा में एसडी इंटरनेशनल कंपनी 230 करोड़ का निवेश कर प्लास्टिक की रिसाइकिलिंग के लिए प्लांट लगाएगी। इससे अन्य प्लास्टिक फैक्टरियों को कच्चा माल मिलने के साथ ही प्लास्टिक कचरे के निस्तारण में भी मदद मिलेगी। इस कंपनी के शुरू होने पर करीब 500 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed