फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Clouds returned with the force of easterly winds, good rain expected for three days

Gorakhpur News: पुरवा हवा के जोर से लौटे बादल, तीन दिन अच्छी बारिश की उम्मीद

Mon, 23 Jun 2025 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Clouds returned with the force of easterly winds, good rain expected for three days
- मानसून के पूर्वी यूपी के दक्षिणी हिस्से में चले जाने की वजह से गोरखपुर में कमजोर हुई बारिश
विज्ञापन


गोरखपुर। पछुआ हवा के चलते पूर्वी यूपी के दक्षिणी हिस्से में प्रभावी मानसून अब पुरवा हवा के जोर से फिर गोरखपुर की तरफ लौटने लगा है। रविवार को शहर में अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई। पूरे दिन बादलों की आवाजाही रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को गोरखपुर और आस-पास अच्छी बारिश हो सकती है।
पूर्वी यूपी में 18 जून को ही मानसून सक्रिय हो गया था। परिस्थितियों को देखते हुए मौसम विभाग ने 19 जून से भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी। लेकिन पछुआ हवा के कमजोर पड़ने की वजह से मानसून की जो लाइन गोरखपुर के आस-पास से गुजरनी थी, वह पूर्वी यूपी के दक्षिणी भाग सोनभद्र की तरफ चला गया। इस वजह से वाराणसी और लखनऊ में 20 जून को पहुंच गया। वहीं, गोरखपुर और आस-पास बारिश कमजोर पड़ गई। बृहस्पतिवार से शनिवार तक हर दिन एक से दो एमएम बारिश ही रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी अतुल सिंह ने बताया कि अब पुरवा हवा का दबाव बढ़ने से मानसून की लाइन फिर गोरखपुर और आस-पास सक्रिय दिख रही है। उम्मीद है कि गोरखपुर व आस-पास सोमवार को अच्छी बारिश हो सकती है। इसके अलावा पूरे सप्ताह छिटपुट बारिश होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed