फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Clerk's cousin and brother-in-law in custody in teacher suicide case Gorakhpur

शिक्षक सुसाइड प्रकरण: लिपिक का चचेरा भाई और साला हिरासत में, निलंबित बीएसए और लिपिक की तलाश जारी

Mon, 09 Mar 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 09 Mar 2026 02:40 AM IST
सार

भागे संजीव सिंह के ठिकानों के बारे में चचेरे भाई और साले से जानकारी जुटाई जा रही है, जिनसे वह संपर्क में हो सकता है। पुलिस का मानना है कि करीबियों से पूछताछ के बाद ही आरोपितों तक पहुंचा जा सकेगा। इससे पहले पुलिस ने निलंबित बीएसए शालिनी और लिपिक संजीव के परिजनों से भी पूछताछ की थी, लेकिन तब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला था।

विज्ञापन
Clerk's cousin and brother-in-law in custody in teacher suicide case Gorakhpur
मृतक कृष्ण मोहन की फाइल फोटो - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया

विस्तार

गुलरिहा थाना क्षेत्र के शिवपुर, सहबाजगंज निवासी शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या प्रकरण की जांच में पुलिस ने भागे लिपिक संजीव सिंह के चचेरे भाई और साले को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दोनों से संजीव के ठिकाने और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी ली जा रही है।

विज्ञापन


गुलरिहा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें निलंबित बीएसए देवरिया शालिनी श्रीवास्तव और लिपिक संजीव सिंह की तलाश में लगातार चार जिलों में दबिश दे रही हैं। सुसाइड नोट में दोनों पर नियुक्ति बहाली के नाम पर 16 लाख रुपये की मांग और लगातार उत्पीड़न करने के गंभीर आरोप लगे हैं।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, भागे संजीव सिंह के ठिकानों के बारे में चचेरे भाई और साले से जानकारी जुटाई जा रही है, जिनसे वह संपर्क में हो सकता है। पुलिस का मानना है कि करीबियों से पूछताछ के बाद ही आरोपितों तक पहुंचा जा सकेगा। इससे पहले पुलिस ने निलंबित बीएसए शालिनी और लिपिक संजीव के परिजनों से भी पूछताछ की थी, लेकिन तब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य आरोपी लिपिक संजीव सिंह मूल रूप से बलिया जिले का रहने वाला है और देवरिया के रामनाथ काॅलोनी में भी मकान बनवा लिया है। निलंबित बीएसए शालिनी श्रीवास्तव भी बलिया जिले की निवासी हैं। पुलिस की चार टीमें बलिया के अलावा देवरिया, लखनऊ और प्रयागराज में उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि दोनों आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया जा चुका है। गिरफ्तारी के लिए दबिश चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed