फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cleaning of Amrit Sarovars begins in Jungle Kauria.

Gorakhpur News: जंगल कौड़िया में अमृत सरोवरों की सफाई शुरू

Fri, 28 Aug 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 28 Aug 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Cleaning of Amrit Sarovars begins in Jungle Kauria.
जंगल कौड़िया। ब्लॉक में बदहाल अमृत सरोवरों की साफ-सफाई बृहस्पतिवार से शुरू हो गई है। नयागांव और दहला के अमृत सरोवर के किनारे झाड़-झंखाड़ को साफ कराया गया।
विज्ञापन


अमृत सरोवरों पर उपेक्षा की काई शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। मंगलवार को बीडीओ के जांच के बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद बृहस्पतिवार को अमृत सरोवरों की साफ-सफाई का कार्य शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन


खंड विकास अधिकारी जंगल कौड़िया ने गांवों में पहुंचकर अमृत सरोवरों का निरीक्षण किया और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बीडीओ ने सभी सचिवों, तकनीकी सहायकों और ग्राम रोजगार सेवकों को अमृत सरोवरों की तत्काल साफ-सफाई और रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को नयागांव और दहला के अमृत सरोवर की साफ-सफाई शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि जंगल कौड़िया ब्लॉक की 50 ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर योजना के तहत 33 अमृत सरोवर स्वीकृत किए गए थे। विभागीय स्तर पर इनके निर्माण कार्य पूरे होने का दावा किया जा रहा है लेकिन कई सरोवरों की जमीनी हकीकत ठीक उलट है।


बीडीओं सुरेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया सरोवरों के चारों ओर किए गए पौधरोपण की सुरक्षा और देखभाल पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। सूखे पौधों के स्थान पर दोबारा पौधरोपण कराने और सरोवर परिसर को स्वच्छ और आकर्षक बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed